Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: मिलिए पत्नी भक्त इस नेता से, छूता है बीवी के पैर, 11वीं कक्षा में ही हार बैठा था दिल

Ravi Kishan Love Story Hindi: भोजपुरी सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला सुबह से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है फिल्मफेयर अवार्ड, दरअसल रवि किशन ने फिल्म 'लापता लेडीज' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवार्ड को पाने में उन्हें पूरे 33 साल लगे। मंच पर अवार्ड ग्रहण करते हुए वो थोड़ा भावुक दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि 'महादेव की कृपा, आप सभी लोगों के स्नेह, परिवार और विशेष रूप से पत्नी के सहयोग से यह सफलता मिली है।'

Ravi Kishan

अपने अवार्ड को देश की जनता के नाम समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हूं, 750 से ज्यादा फिल्में कर चुका हूं, कई भाषा की फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म फेयर का अवार्ड आज तक नहीं मिला था।

जीवन में एक बार सूर्योदय होता है: Ravi Kishan

कई बार लोग मुझसे कहते थे चलो साथ में स्टेज पर चलते हैं लेकिन मैं हमेशा कहता था कि 'नहीं जब मेरा नंबर आएगा और मेरा नाम पुकारा जाएगा, तभी वहां जाऊंगा और आज वो दिन आ गया, जीवन में एक ही बार सूर्योदय होता और आज वो हो गया।'

Ravi Kishan ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'उनकी सफलता में उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब रवि किशन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है, इससे पहले भी वो कई मंच से अपनी पत्नी के बारे में ये बातें कह चुके हैं, वो बेइंतहा अपनी बीवी को प्यार करते हैं।'

Ravi Kishan की पत्नी का नाम प्रीति शुक्ला है

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति शुक्ला है, जो कि आम तौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रहती हैं, यहां तक कि वो राजनीति से जुड़े कार्यक्रमों में भी कम दिखाई देती हैं लेकिन अपने पति के हर सुख-दुख में साए की तरह रहती हैं।

Ravi Kishan

11वीं कक्षा में ही Ravi Kishan हार बैठे थे दिल

आपको बता दें कि प्रीति की सादगी और मोहक अदाओं पर रवि किशन कब फिदा हुए थे, जब वो 11वीं क्लास थे, दोनों की मित्रता स्कूल में हुई और फिर एक-दूसरे को चाहने लगे। आगे चलकर दोनों का प्रेम जवां हुआ और फिर इन्होंने शादी का फैसला किया। प्रीति ने रवि किशन के हीरो बनने में काफी मदद की। रवि किशन ने 10 दिसंबर 1993 को प्रीति शुक्ला से शादी की, रवि किशन तो स्टार बन गए और प्रीति ने खुद को घर संभालने की जिम्मेदारी दे दी।

Ravi Kishan को शादी से 4 बच्चे हैं

दोनों की शादी से चार बच्चे एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनकी बेटी रीवा किशन ने सब कुशल मंगल (2020) से फिल्मी करियर की शुरुआत की है तो उनकी दूसरी बेटी इशिता, जो एनसीसी कैडेट थीं, जून 2023 में भारतीय सेना में शामिल हुईं है। प्रीति किशन 2018 में रवि किशन प्रोडक्शन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर बनीं। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने खुलासा किया था कि वो हर रात प्रीति का पैर छूकर सोते हैं।

Ravi Kishan

आइए एक नजर डालते हैं Ravi Kishan के अब तक के सफर पर...

  • रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।
  • उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई रिज़वी कॉलेज, बांद्रा पश्चिम, मुंबई से की।
  • उनका परिवार केराकत, जौनपुर ज़िले, उत्तर प्रदेश से है, जहां किशन लगभग सात साल तक रहे।
  • वह वर्तमान में गोरखपुर से लोकसभा के सांसद हैं।
  • संसदीय कर्तव्यों में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 2025 में संसद रत्न पुरस्कार मिला।
  • उनकी फ़िल्में मुख्य रूप से भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी हैं।वह कुछ कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
  • रवि किशन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1992 में आई हिंदी फिल्म "पितांबर" से की।
  • शुरुआती दौर में उन्होंने कई छोटे रोल किए, लेकिन असली पहचान उन्हें भोजपुरी फिल्मों से मिली।
  • उनकी पहली बड़ी भोजपुरी हिट फिल्म "सैयां हमार" (2003) थी, जिसने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया।
  • इसके बाद उन्होंने 'पांडव', 'गब्बर सिंह', 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से, 'हम तो हो गए तोहरे', और 'बलम जी लव यू' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+