Bigg Boss 18: रिलीज हुआ बिग-बॉस 18 का प्रोमो, इस बार होगा 'टाइम का तांडव', सलमान खान लाएंगे कई सारे सरप्राइज
Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय शो "बिग बॉस 18" का पहला प्रोमो रिलीज़ हो गया है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीज़न की थीम "टाइम का तांडव" है और प्रोमो में सलमान को देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
बीते सोमवार देर रात को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के सीजन 18 का दमदार प्रोमो शेयर किया है। जिसमें एक बार फिर सलमान खान शो होस्ट करते हुए नजर आए। प्रोमो में इस बार हाई ड्रामा और जबरदस्त सस्पेंस का खुलासा किया है।

बिग बॉस' सीजन 18 का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'होगी एंटरटेनेमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार है।' अब फैंस इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रोमो में सलमान खान घड़ियों और गियर के साथ एक भव्य सेटिंग में दिखाई दे रहे हैं, जो समय बीतने का प्रतीक है। वह कहते हैं, "इस बार वक्त करेगा सबका हिसाब।" इससे फैंस में उत्सुकता पैदा हो गई है कि आखिर इस बार बिग-बॉस में क्या नया होने वाला है। फिलहाल इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
सलमान खान का नया अवतार
प्रोमो में सलमान खान की मौजूदगी ने काफी ध्यान आकर्षित किया है। काले रंग की पोशाक पहने और सख्त हाव-भाव के साथ वे सस्पेंस भरे माहौल को और भी बढ़ा देते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी शो के प्रीमियर के लिए उत्सुकता को और भी बढ़ा देती है। प्रोमो को पहले ही सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। "बिग बॉस 18" का प्रोमो रिलीज के बाद से ही हैशटैग #BiggBoss18Promo ट्रेंड कर रहा है।
"समय का तांडव" थीम को लेकर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि इसमें समय-आधारित कार्य या चुनौतियाँ हो सकती हैं। "बिग बॉस 18" अपनी अनूठी थीम और सलमान की आकर्षक उपस्थिति के साथ एक रोमांचक सीज़न होने का वादा करता है। फिलहाल शो की रिलीज डेट अब तक अनाउंस नहीं हुई है हालांकि शो के अगले अपडेट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में Salman Khan का क्या सच में कॉन्सर्ट? 'दबंग खान' ने खुद बताई हकीकत












Click it and Unblock the Notifications