अमेरिका में Salman Khan का क्या सच में कॉन्सर्ट? 'दबंग खान' ने खुद बताई हकीकत
बॉलीवुड स्टार सलमान खा (Salman Khan) ने अपने प्रशंसकों को उस कार्यक्रम की घोषणा के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें उनके शामिल होने का दावा किया जा रहा है। एक्टर ने अपने इस बयान को आधिकारिक बयान बताया और कहा कि किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना उसकी प्रामाणिता नहीं होती।
सलमान खाने के आधिकारिक बयान के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में सलमान खाने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है। सोमवार शाम को सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक बयान पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, "आधिकारिक सूचना!"।

नोटिस में लिखा गया, "यह सूचित किया जाता है कि न तो श्री सलमान खान और न ही उनकी कोई संबद्ध कंपनी या टीम 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी भी आगामी संगीत कार्यक्रम या प्रस्तुति का आयोजन कर रही है। कोई भी दावा जो बताता है कि श्री खान प्रदर्शन करेंगे, पूरी तरह से गलत हैं।"
दबंग खान ने किया आगाह
फर्जी आयोजन के खिलाफ चेतावनी देते हुए, नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है, "कृपया ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने वाले किसी भी ईमेल, संदेश या विज्ञापन पर भरोसा न करें। धोखाधड़ी के उद्देश्यों के लिए श्री सलमान खान के नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
सलमान खान के आधिकारिक बयान के स्पष्ट होता की वायरल दावा पूरी तरह से गलत है। बॉलीवुड स्टार का अमेरिका के लिए इस हफ्ते कोई कार्यक्रम भी नहीं है।
इस बीच, गणेश चतुर्थी की उत्सव भावना को अपनाते हुए, सलमान हाल ही में अपनी बहन अर्पिता के साथ गणपति दर्शन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गए। एकनाथ शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी उत्सव की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की। कुछ तस्वीरों में सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान को गणपति पूजा में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है। सलमान ने अपने कैजुअल लुक से सबका ध्यान खींचा।

Fact Check
दावा
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को उस कार्यक्रम की घोषणा के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें उनके शामिल होने का दावा किया जा रहा है। एक्टर ने अपने इस बयान को आधिकारिक बयान जारी किया।
नतीजा
सलमान खान के आधिकारिक बयान के स्पष्ट होता की वायरल दावा पूरी तरह से गलत है। बॉलीवुड स्टार का अमेरिका के लिए इस हफ्ते कोई कार्यक्रम भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications