BB15:तेजस्वी जीतीं लेकिन करण कुंद्रा के ट्वीट में छलका दर्द, कहा- 'आज काफी चीजों से विश्वास उठ गया'

BB15:तेजस्वी जीतीं लेकिन करण कुंद्रा के ट्वीट में छलका दर्द, कहा- 'आज काफी चीजों से विश्वास उठ गया'

मुंबई, 31 जनवरी: बिग बॉस 15 आखिरकार खत्म हो गया है और तेजस्वी प्रकाश शो की विजेता बनी हैं। प्रतीक सहजपाल पहले रनर अप और करण कुंद्रा दूसरे रनर अप रहें। खैर, तेजस्वी प्रकाश की जीत के बाद नेटिजन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं और कई लोगों को लगा कि वह ट्रॉफी के लायक नहीं हैं। लेकिन इन सब के बीच जिस बात की ओर सबका ध्यान गया वह था करण कुंद्रा का ट्वीट। करण कुंद्रा ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद कुछ ट्वीट किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। करण के ट्वीट को पढ़कर ऐसा लगता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की जीत से उतने अधिक खुश नहीं हैं। करण को शो ना जीतने का दुख उनके ट्वीट में साफ दिख रहा है।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: Karan Kundrra ने Pratik Sehajpal की मां को कहा 'Stupid', हुआ हंगामा | वनइंडिया हिंदी
    करण बोले- 'आज काफी चीजों पर से विश्वास उठ गया'

    करण बोले- 'आज काफी चीजों पर से विश्वास उठ गया'

    करण कुंद्रा ने सोमवार (31 जनवरी) की सुबह दो ट्वीट किए। करण कुंद्रा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ''मेरे पूरे सफर के दौरान आपने (जनता फैंस) मुझ पर जो प्यार, समर्थन और मेरे ऊपर जो दया बरसाई है, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.. देर से किए गए ट्वीट के लिए मैं माफी मांगता हूं। आज बहुत सी चीजों पर से विश्वास उठ गया, लेकिन उम्मीद है कि खुद पर कभी भरोसा नहीं हटेगा। आप लोग चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े हो।''

    'जो हुआ उससे उबरने में वक्त लगेगा...'

    'जो हुआ उससे उबरने में वक्त लगेगा...'

    करण कुंद्रा ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लग सकता है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं करूंगा और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा .. फिर कभी नहीं.. मेरे परिवार को धन्यवाद !!!''

    तेजस्वी प्रकाश से मिलने के बाद करण कुंद्रा ने किया ट्वीट

    तेजस्वी प्रकाश से मिलने के बाद करण कुंद्रा ने किया ट्वीट

    करण कुंद्रा सोमवार की सुबह-सुबह तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तेजस्वी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वहां से आने के बाद ही करण कुंद्रा ने 'भरोसा उठने' वाला ट्वीट किया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस-15 में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और बात शादी तक पहुंच गई। हालांकि शो के दौरान दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए हैं और मामला ब्रेकअप तक पहुंच गया। करण कुंद्रा के पेरेंट्स का कहना है कि अगर सब ठीक रहा तो दोनों की जल्दी शादी करवा देंगे।

    उमर रियाज ने करण की बढ़ाई हिम्मत

    उमर रियाज ने करण की बढ़ाई हिम्मत

    बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट उमर रियाज ने अपने दोस्त करण कुंद्रा को लेकर ट्वीट किया और उनकी हिम्मत बढ़ाई। उमर रियाज ने कहा, ''तुमने अच्छा खेला यार करण कुंद्रा, कभी-कभी जीवन आपको वह नहीं देता जो आप चाहते हैं, इसलिए नहीं कि आप इसके लायक नहीं हैं, लेकिन आप बहुत अधिक के लायक हैं।''

    तेजस्वी की जीत से हर कोई हैरान

    तेजस्वी की जीत से हर कोई हैरान

    तेजस्वी प्रकाश के बिग बॉस 15 के विजेता के रूप में उभरने की बात करें तो बिग बॉस 15 के अन्य प्रतियोगियों सहित कई उनकी जीत से हैरान थे। पपराजी से बात करते हुए विशाल कोटियन ने कहा कि उन्हें प्रतीक के लिए बुरा लग रहा था क्योंकि वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यह बड़ी बात है कि प्रतीक टॉप 2 में पहुंचा और वह अब भी विनर है। इसी तरह, प्रतीक के अच्छे दोस्त आकाश ने भी प्रतीक के लिए कहा कि वही विजेता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए टॉप-2 प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा हैं। राखी सावंत ने भी विजेता के लिए करण कुंद्रा का नाम लिया और कहा कि तेजस्वी की जीत काफी चौंकाने वाली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+