बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी का रोमांस, कैमरे के सामने दिखा दोनों का 'किसिंग मूमेंट'

मुंबई, दिसंबर 24। बिग बॉस के लगभग हर सीजन में कोई ना कोई कंटेस्टेंट ऐसा होता है, जिसका प्यार बिग बॉस के घर में जरूर परवान चढ़ता है या फिर प्यार ए इजहार होता है। बिग बॉस सीजन 15 में जो कपल सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है, वो है करण कुंद्रा और तेजस्वी। इन दोनों की कैमेस्ट्री को ऑन स्क्रीन खूब पंसद किया जा रहा है। तेजस्वी और करण कुंद्र को साथ पसंद करने वाले फैंस ने इनका नाम 'तेजरन' रखा है।

तेजस्वी और करण का पनपता प्यार

तेजस्वी और करण का पनपता प्यार

पिछले कुछ दिनों से करण और तेजस्वी के बीच बिग बॉस के घर में काफी नोंकझोक देखने को मिल रही है। दोनों एक-दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप लगाते दिख रहे हैं, लेकिन इस तकरार के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिससे ये माना जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने एक-दूसरे के सामने प्यार का इजहार कर दिया है। इतना ही नहीं करण ने तेजस्वी को Kiss भी किया है।

आज रात टेलिकास्ट होगा शो

आज रात टेलिकास्ट होगा शो

दरअसल, कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करण और तेजस्वी की नजदीकियां नजर आती हैं। हालांकि दोनों के बीच झगड़ा भी दिखता है। वीडियो में दिख रहा है कि किसी मुद्दे पर दोनों की बहस हो रही होती है कि तभी तेजस्वी कहती हैं जो आपसे प्यार करता है उसके लिए ये कितना दुख देने वाला है। तेजस्वी की ये बात सुनकर करण खुश हो जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।

करण और तेजस्वी का 'किसिंग मूमेंट'

करण और तेजस्वी का 'किसिंग मूमेंट'

इसके अलावा करण एक सीन में तेजस्वी को किस भी करते हैं। फैंस को दोनों का ये क्यूट मोमेंट काफी पसंद आ रहा है। सभी इस प्रोमो वीडियो पर दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं। कलर्स ने भी इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, तेजरन की तकरार के बीच हुआ इनके प्यार का इजहार, मिलेंगे 2 दिल फिर एक बार। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में इस वक्त क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: भंसाली की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज, इस खान को बताया फेवरेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+