भंसाली की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज, इस खान को बताया फेवरेट
भंसाली के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज, इस खान को बताया फेवरेटभंसाली की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज, इस खान को बताया फेवरेट
मुंबई, 24 दिसंबर: पंजाब से आने वाली हरनाज संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है। 21 साल की उम्र में उनके नाम पर ये उपलब्धि दर्ज हुई है। मिस यूनिवर्स का ताज मिलने के बाद उनको लगातार बधाईयां मिल रही हैं। वहीं उनके फिल्मों में आने की भी चर्चा शुरू हो गई है। हरनाज ने खुद बॉलीवुड में आने की ख्वाहिश का इजहार किया है। साथ ही ये भी बताया है कि किस डायरेक्टर और एक्टर के साथ वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं।
Recommended Video

एक्टिंग की दुनिया में पहले ही कदम रख चुकीं हरनाज
भारत के लिए 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं। लारा के 21 साल बाद हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता और लारा दत्ता ने बॉलीवुड का रुख किया था और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हरनाज भी सुष्मिता और लारा के ही नक्शेकदम पर चलती दिख रही हैं। हरनाज पिछले पांच सालों से थिएटर कर रही हैं और अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर सकती हैं।

मौका मिला तो जरूर करूंगी फिल्में
हरनाज ने एक इंटरव्यू में कहा, अभी मैंने फिल्मों में जाने को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया है। हालांकि मौका मिलने पर मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी क्योंकि ये मेरा सपना रहा है। मैं पेशे से पहले ही एक अभिनेत्री हूं और पिछले 5 सालों से थिएटर कर रहा हूं। मैं चाहती हूं किल्मों में मुझे मजबूत महिला के किरदार करने को मिलें, ऐसा करके मुझे खुशी मिलेगी।

संजय लीला भंसाली के साथ करना चाहती हैं डेब्यू
हरनाज से जब सवाल हुआ कि क्या कोई ऐसा निर्देशक है जिसके साथ वह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा, अगर मौका मिले तो मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हूं। मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है। जिस तरह की उनकी फिल्में होती हैं, वो मुझे कमाल लगती हैं।

शाहरुख खान मुझे बहुत पसंद
फेवरेट एक्टर का नाम पूछे जाने पर संधू ने कहा, मैंने कई बार ये कहा है कि मेरे दिल में शाहरुख खान के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उन्होंने जितनी मेहनत की है और अब भी कर रहे हैं, वह कमाल है। कामयाबी के शिखर पर जाने के बावजूद वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। जिस तरह से वह बात करते रहे हैं, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। वह एक अद्भुत कलाकार और शानदार इंसान हैं।

पंजाबी फिल्म भी कर रही हैं संधू!
हरनाज के एक पंजाबी फिल्म में काम करने की भी चर्चा है, जो उनकी पहली फिल्म होगी। खबरों की मानें तो हरनाज पंजाबी फिल्म 'बाई जी कूटेंगे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अदाकारा उपासना सिंह के बेटे नानक नजर आएंगे। फिल्म में हीरो देव खरौद, गुरप्रीत घुग्गी, उपासना और हॉबी धालीवाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications