Bigg Boss 15 से आई बड़ी खबर, 15 लाख रुपए लेकर इस कंटेस्टेंट ने ठुकरा दी ट्रॉफी!

मुंबई, 29 जनवरी। टेलीविजन के मशहूर शो बिग बॉस का सीजन 15 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। कई महीने से इंतजार कर रहे बिग बॉस फैंस को अगले कुछ घंटों में उन्हें सीजन 15 का विनर मिल जाएगा। इस बीच शो के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हर बार की तरह इस सीजन भी बिग बॉस ने प्रतियोगियों के सामने इनाम की कुछ रकम रख शो को छोड़ने का ऑफर दिया। अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस का ये ऑफर निशांत भट्ट् ने स्वीकार कर लिया है।

ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ने दिया ऑफर

ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ने दिया ऑफर

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट्ट, रश्मि देसाई, शमिता शेट्ठी और प्रतीक सहजपाल के बीच कुछ घंटों में ही हमें एक विनर मिल जाएगा। हालांकि इस बीच ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक कंटेस्टेंट ने इनाम की राशि से 15 लाख रुपए लेकर शो से एग्जिट ले लिया है। इस प्रतियोगिता को फैंस सो का विनर भी मान रहे थे, लेकिन फिनाले से ठीक पहले उसने दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम निशांत भट्ट्ट बताया जा रहा है।

निशांत भट्ट ने उठाया ब्रीफकेस

निशांत भट्ट ने उठाया ब्रीफकेस

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक निशांत भट्ट ने कैश का ब्रीफकेस उठा लिया और खुद के फिनाले की रेस से बाहर कर लिया है। ऐसा ही कुछ बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आया था, जब प्रतीक सहजपाल ने फाइनल से ठीक पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस उठाकर शो से एग्जिट ले लिया था। अब बिग बॉस 15 में भी जब यह ऑफर कंटेस्टेंट्स के सामने रखा गया तो निशांत भट्ट ने ट्रॉफी छोड़ 15 लाख रुपए का चुनाव किया।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: Weekend Ka Vaar में Mika Singh को देख Rakhi Sawant हुईं हैरान | वनइंडिया हिंदी
    प्रतीक सहजपाल चाहते थे मौके का फायदा

    प्रतीक सहजपाल चाहते थे मौके का फायदा

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रतीक सहजपाल भी ब्रीफकेस लेना चाहते थे लेकिन कुछ सेकेंड की देरी से पहुंचे। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, क्योंकि शो के मेकर्स की तरफ से कोई बयान या वीडियो सामने नहीं आया है। अब आज कुछ घंटे बाद ही पता चलेगा कि आखिर किसने ब्रीफकेस उठाया और किसके हिस्से में शो की ट्रॉफी आई। हालांकि इस खबर ने बहुत से फैंस को निराश कर दिया है, जो निशांत को सपोर्ट कर रहे थे।

    अब बचे हैं सिर्फ टॉप-4 फाइनलिस्ट

    अब बचे हैं सिर्फ टॉप-4 फाइनलिस्ट

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि निशांत भट्ट्ट के साथ रश्मि देसाई को भी फिनाले से ठीक पहले बाहर का रास्ता लेना पड़ा, हालांकि रश्मि खाली हाथ ही घर लैटी हैं। टॉप 4 में अब सिर्फ शमिता शेट्ठी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल बचे हैं। इन चारों को बिग बॉस फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि विनर कौन होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फैंस अपने-अपने चहेते कंटेस्टेंट के लिए वोट कर रहे हैं।

    ग्रैंड फिनाले में आएंगे ये मेहमान

    ग्रैंड फिनाले में आएंगे ये मेहमान

    बता दें कि ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया है, इसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत, बिग बॉस की पूर्व विजेता रुबीना दिलैक, गौहर, श्वेता, उर्वशी और शहनाज गिल भी नजर आएंगी। उधर, निशांत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। कई लोगों ने 15 लाख रुपए के साथ शो को छोड़ने के लिए उनके फैसली को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ नाराजगी जता रहे हैं। सपोर्टर्स का मानना है कि वो शो भी जीत सकते थे।

    एक्स कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

    एक्स कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

    सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर बिग बॉस 15 का विजेता कौन होगा? इसी क्रम में इंडियन एक्सप्रेस ने बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट से पूछा है कि उनके हिसाब से शो का विनर इस बार कौन होने वाला है। शेफाली जरीवाला सीजन 13 में आई थीं। शेफाली जरीवाला ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि प्रतीक सहजपाल जीतें। वह मजबूत, उत्साही है और शुरू से ही खेल में बहुत योगदान देता रहा है। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है और बिग बॉस जीतने के लिए सभी गुणों की आवश्यकता होती है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: शमिता को लेकर तेजस्वी पर भड़के राकेश बापट, बोले- मन किया टीवी ही तोड़ दूं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+