Bigg Boss 15: शमिता को लेकर तेजस्वी पर भड़के राकेश बापट, बोले- मन किया टीवी ही तोड़ दूं
Bigg Boss 15: शमिता को लेकर तेजस्वी पर भड़के राकेश बापट, बोले- मन किया टीवी ही तोड़ दूं
मुंबई, 29 जनवरी: टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। फाइनल के नजदीक आने के साथ ही शो में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ रहे हैं। पिछले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी काफी खींचतान देखने को मिली थीं। तेजस्वी ने शमिता पर कुछ कमेंट भी किए थे, इसको लेकर राकेश बापट उनसे खफा हैं। राकेश ने तेजस्वी की जमकर क्लास लगाई है।

राकेश ने लगाई तेजस्वी की क्लास
बिग बॉस 15 के इस हफ्ते के आखिर में, शनिवार और रविवार को आने वाले एपिसोड में कई हस्तियां दिखने वाली हैं। शो के पूर्व कंटेस्टेंट राकेश बापट भी शो में आएंगे। शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें राकेश बापट तेजस्वी प्रकाश की क्लास लगाते दिख रहे हैं। राकेश ने तेजस्वी के शमिता को लेकर कमेंट किए जाने पर कहा कि मुझे तुम पर बहुत गुस्सा आता है।

मन करता है टीवी तोड़ दूं
करण इसमें तेजस्वी से कह रहे हैं- तुम क्यों नहीं समझती कि शमिता को करण में इंट्रेस्ट नहीं हैं। शमिता को लेकर तेजस्वी का बर्ताव देखकर मेरा टीवी तोड़ने का मन करता हैं। राकेश ने कहा कि जब टास्क में शमिता करण की पीठ पर बैठी थीं तो तेजस्वी ने उन्हें धक्का मार दिया था। ये बहुत ही खराब बर्ताव था।

तेजस्वी के समझाने पर और भड़के बापट
राकेश बापट के सवालों पर तेजस्वी प्रकाश अपनी सफाई देने की कोशिश करती हैं लेकिन राकेश और ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं। बता दें कि पिछले एपिसोड में तेजस्वी ने शमिता को आंटी कह दिया था। वहीं उनको करण के नजदीक जाने को लेकर भी तंज कसा था। इसी को लेकर राकेश ने नाराजगी जताई है।

इस हफ्ते मिल जाएगा शो को विनर
बिग बॉस-15 का फाइल इस हफ्ते होना है। इस रविवार, 30 जनवरी को शो के इस सीजन का फाइनल विनर मिल जाएगा। फाइनल में इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट नजर आए। इस दौरान करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, निशांट भट्ट, रश्मि देसाई, प्रतीक सहजपाल के अलावा बिग बॉस की विनर रह चुकीं श्वेता तिवारी, गौहर खान, गौतम गुलाटी, उर्वशी ढोलकिया और रुबीना दिलैक भी स्पेशल परफॉर्मेंस देंगी।












Click it and Unblock the Notifications