Bigg Boss 15: जब दीपिका ने कहा- 'ये भी बता दूं कि आप ग्लैक्सी में किसके साथ थे?' शर्म से लाल हुए सलमान
नई दिल्ली, 31 जनवरी। 'बिग बॉस 15' का विजेता लोगों को तेजस्वी प्रकाश के रूप में मिल चुका है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15', जिसका प्रीमियर पिछले साल अक्टूबर में हुआ था, वो कल फिनाले के साथ ही खत्म हो गया। इस शानदार फिनाले में मशहूर बॉलीवुड हस्तियों, पूर्व-बिग बॉस विजेताओं और प्रतियोगियों द्वारा दिए गए कई शानदार डांस और टास्क पेश किए गए। इसी दौरान बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण भी अपनी आने वाली फिल्म ' गहराइयां' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं।

'ये भी बता दूं कि आप ग्लैक्सी में किसके साथ थे?'
इस दौरान उनके साथ फिल्म के कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, और धैर्य करवा भी थे। प्रोशन के दौरान काफी मस्ती देखने को मिली, सलमान खान वैसे तो लोगों की टांग खिंचने में काफी माहिर हैं लेकिन इस बार दीपिका ने उन्हें अपने जवाब से लाजवाब कर दिया।

आप सोशल मीडिया पर किसी को Stalk करती हैं?
दरअसल सलमान ने कहा कि हमें पता चला है कि आप सोशल मीडिया पर किसी को Stalk करती हैं, जिस पर दीपिका हंसते हुए कहा कि 'सलमान खान', जिस पर सल्लू मियां कहते हैं कि 'ये तो आप मेरे मुंह पर कह रही हैं।'

'अच्छा फिर बताओ कि मैं कल कहां था?
जिस पर दीपिका कहती हैं कि 'ये सच है', इस पर सलमान उनसे पूछते हैं कि 'अच्छा फिर बताओ कि मैं कल कहां था?' जिसके बाद दीपिका जो कहती हैं, उसे सुनने के बाद सलमान का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है।
यह भी बताना है कि वह गैलेक्सी में किसके साथ थे?
दरअसल दीपिका का जवाब होता है कि सलमान एक दिन पहले पनवेल में थे, उससे पहले रियाद में और उससे पहले भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में थे। इसके बाद दीपिका ने सलमान को चिढ़ाते हुए पूछा कि क्या उन्हें यह भी बताना है कि वह गैलेक्सी में किसके साथ थे?
शर्म से लाल हुए सलमान
जिसे सुनने के बाद सलमान का चेहरा लाल हो जाता है और वो मुस्कुराते हुए कहते हैं नहीं इसकी जरूरत नहीं। इतना सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग बहुत तेज-तेज हंसने लगते हैं।
बोल्ड दृश्यों की वजह से काफी चर्चित है फिल्म 'गहराइयां'
मालूम हो कि फिल्म 'गहराइयां' के ट्रेलर ने पहले ही लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से काफी चर्चित है। ये फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे ने दीपिका की छोटी बहन का रोल प्ले किया है, उनके अपोजिट धैर्य करवा हैं। फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा हैं।












Click it and Unblock the Notifications