खेसारी लाल यादव भी लड़ेंगे चुनाव? सुपरस्टार ने वाराणसी में ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, दिया बड़ा बयान

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। खेसारी लाल यादव ने अपना जन्मदिन वाराणसी के एक अनाथालय में मनाया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहने वाले बेसहारा लोगों को भोजन कराया। वाराणसी में खेसारी लाल को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए।

केक काटकर अनाथ लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद खेसारी लाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन भी किया। मीडिया से बात करते हुए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बताया कि आज मैं जहां पहुंचा हूं सब जनता और भगवान की कृपा है।

will-khesari-lal-yadav-also-contest-elections-birthday-celebrated-like-this-in-varanasi

उन्होंने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि जिनका कोई नहीं है उनका मदद किया जाए। यही कारण है कि वाराणसी के अनाथालय में मैं अनाथ लोगों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं। खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि मैं यह प्रार्थना करता हूं कि दोबारा मुझे जन्मदिन मिले तो इसी धरती पर मेरा जन्म हो।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है हर साल जहां भी मैं शूटिंग करता हूं, जहां भी रहता हूं, जन्मदिन पर ऐसी जगह पर जाता हूं जहां अपनी असल जिंदगी ने समझ में आती है कि आज खेसारी लाल जवान है, बड़ा है, बढ़ा है। समय किसी का होता नहीं है। समय कब क्या हो जाए कल हमें पता नहीं, तो आज अगर जिंदा हैं तो कम से कम कुछ बेहतर अपने हाथों से कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि भगवान ने मुझे किसी कार्य के लिए चुना है। आज अपना घर आकर मुझे एक जिंदगी समझ में आई कि सिर्फ अपने परिवार के लिए ही कमाना जरुरी नहीं है। अगर आपके परिवार के बाद अगर कुछ मिलता है तो वहां भी आपको अपना उपलब्धि जरूर रखना चाहिए। आपकी अपनी उपलब्धि जहां भी जाए लोगों की सेवा के लिए जाए और मन में सेवा भाव है तो आप कहीं भी रहेंगे तो कर लेंगे।

खेसारी लाल यादव से लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मेरे मन में सेवा भाव शुरू है। मैं संगीत के माध्यम से अपनी चीजों को लेकर चलता हूं और मेरी जिंदगी संगीत ही है। मैं जहां हूं वहां खुश हूं, कल मुझे पता नहीं इसलिए आज जीता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि नेता बनकर शायद मैं जीवन में क्या कर पाऊंगा नहीं पता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+