Bhojpuri Film: ‘जया’ का ट्रेलर आउट, माही श्रीवास्तव ने कहा किरदार निभाने में रोंगटे खड़े हो गए थे

Bhojpuri Film निर्माता रत्नाकर कुमार की माही श्रीवास्तव और दया शंकर पांडे स्टारर भोजपुरी फिल्म 'जया' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर मेंमें माही श्रीवास्तव का अभिनय एक कदम और निखर कर सामने आया है। ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से होती है।

माही श्रीवास्तव एक चुलबुली लड़की के तौर पर हस खेल रही है। अपने पिता दया शंकर पांडे की सेवा करती हुई नजर आती है। इसके बाद उसे किसी चीज के लिए सम्मानित भी किया जाता है। इसके बाद ही सब कुछ एक अलग दिशा में चला जाता है। माही जिससे प्यार करती है, उसके पिता दया शंकर परिचय पूछते है और घर से निकाल देते है।

Trailer of Jaya out, Mahi Srivastava said she got goosebumps while playing the character

माही एक बेटे को जन्म देती है और उसकी मौत हो जाती है। जिसका दाहसंस्कार खुद माही करती है। फिर माही को नए लुक में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखती है और फिर इसके बाद उसकी घाट पर माही दाहसंस्कार करने का काम करने लगी है। जो लोगों को पसंद नहीं आता है।

इस समय माही कहती है बात जात का नहीं बात औरत जात का है। ट्रेलर में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से एक दम चौका दिया है। जिसमें माही की तारीफ जितनी कि जाए कम है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि जितना शानदार दशकों को इसका ट्रेलर दिखा रहा है। उससे भी बहुत शानदार फिल्म बनी है।

दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाएगी और यही पूछेगी की क्या आज भी समाज में ऐसा कुछ होता हूं या हो सकता है। बस मैं आप सभी से यही कहूंगा कि एक फिल्म को आप सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखिएगा। क्योंकि ये फिल्म मनोरंजन के साथ साथ एक संदेश भी देती है।

माही ने कहा कि जब ये फिल्म शूट कर रहे थी तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे थे। क्योंकि हर सीन में एक्सप्रेसशन से लेकर बॉडी लैंग्वेज पर बहुत ही ध्यान से काम करना पड़ा था मुझे। जया के किरदार को करने से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। फ़िल्म बहुत ही बढ़िया कहानी पर बन कर तैयार है। आप सभी ट्रेलर देखकर अपनी अमूल प्रतिक्रिया अवश्य दें।

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं वही इसके निर्देशन की भागदौड़ धीरू यादव ने संभाल रखी हैं। वही फिल्म के डीओपी समीर सय्यद हैं। वहीं फिल्म की कहानी एक्टर और राइटर धर्मेंद्र सिंह ने लिखी है। फिल्म का प्रचार ब्रजेश मेहर कर रहे हैं। फिल्म के लिरिक्स समीर सय्यद ने लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+