Bhojpuri Song: सुपर स्टार राकेश मिश्रा और श्यामली श्री स्टारर भोजपुरी गाना ‘सौतिनिया के सड़िया’ ने मचाया धमाल

Rakesh Mishra Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपर स्टार राकेश मिश्रा और अभिनेत्री श्यामली श्री का नया भोजपुरी गाना 'सौतिनिया के सड़िया' रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इस गाने में राकेश मिश्रा और श्यामली श्री की लाजवाब केमेस्ट्री भी नज़र आ रही है।

राकेश मिश्रा के गाने की प्रस्तुति भी काफी शानदार तरीके से की गई है। गाना 'सौतिनिया के सड़िया' को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि गाना मस्त है। इसके साथ ही हमने गाने को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में बनाया है। उम्मीद करता हूं की सभी लोगों को गाना पसंद आएगा और वह लोग अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।

Super star Rakesh Mishra and Shyamali Shree starrer Bhojpuri song Soutiniya Ke Sadiya created a stir

राकेश ने कहा कि इस गाने में पहली बार उन्होंने अदाकारा श्यामली श्री के साथ काम किया है। गाने को बनाने में सभी लोगों का योगदान काफी सराहनीय रहा है। जहां तक श्यामली की बात है तो उसकी अदाकारी भी कमाल की है। इस गाने के जरिये उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल को दर्शकों के सामने रखा है।

गाने को लेकर श्यामली श्री ने कहा कि यह गाना मेरे लिए बेहद ख़ास है। गाने में एक महिला की पीड़ा को दिखाया गया है, जब उसको ये पता चलता है कि उसके पीठ पीछे उसका पति किसी पराई स्त्री को साड़ी देकर आ रहा है। उस वक्त महिला पर क्या गुजरती है और उसके बाद वो जो करती है।

सौतिनिया के सड़िया' गाने में इसी बात का चित्रण किया गया है. उम्मीद करती हूं कि यह गाना ख़ास कर महिलाओं को बेहद पसंद आये और वे इसे खूब सुने। गाने का मकसद सिर्फ मनोरंजन है, इसलिए इसे एन्जॉय करें।

आपको बता दें कि 'सौतिनिया के सड़िया' को राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज में गाया है। इसके साथ ही खुद से अभिनय से गाने को जीवंत बनाया है। गाने में उनके साथ शिल्पी राज की आवाज की कमाल कर रही है। आजाद सिंह ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है, संगीत विशाल सिंह ने दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में श्यामली श्री का प्रजेंस अद्भुत है। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता हैं, डीओपी इमरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+