Bhojpuri Fim: ‘पंख’ फिल्म में दिखेगा आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों का संघर्ष- रत्नाकर कुमार
Bhojpuri Fim Pankh: संजय पांडेय स्टारर फ़िल्म पंख के ट्रेलर में सपनों की उड़ान को मजबूती से पंख देना दिखाया गया है। फ़िल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से आर्थिक तंगी से परेशान लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं और वहां किस-किस स्थिति परिस्थितियों का सामना करते हैं?
कैसे अपने आप को स्थापित करते हैं? वह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर के लग रहा है कि इस फिल्म की कहानी बहुत ही बेजोड़ है। क्योंकि यह फ़िल्म देखने वाले हर किसी के दिल को छू लेगी।

कलाकारों की बात की जाए तो हरफनमौला कलाकार संजय पांडेय ने गजब का अभिनय किया है और उन्होंने साबित कर दिया है कि किरदार कैसा भी हो, उसमें जान फूंकने में उन्हें महारत हासिल है। वहीं एक्ट्रेस श्वेता महारा, माही श्रीवास्तव, आयशा कश्यप ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है।
एक्टर रोहित सिंह मटरू ने भी शानदार अभिनय किया है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म की भव्यता के लिए दिल खोलकर खर्च किया गया, जोकि फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है।
फिल्म के लोकेशन की बात की जाय तो चाहे बनारस के मनोरम लोकेशन हो या फिर दुबई का लोकेशन हो, वह काफी मनभावन लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है यह फिल्म बहुत ही अलग विषय पर बनी है।
इस फिल्म में आपको विदेश जाने की चाह रखने लोगों की कहानी देखने को मिलेगी। जो देश से बाहर काम की तलाश में तो चले जाते हैं उसके बाद उनके साथ क्या क्या होता है। ऐसे कई जटिल मुद्दों को उठती है पंख।
अभिनेता संजय पांडे ने कहा कि ये फिल्म करते समय मुझे बहुत मजा आया क्योंकि इसमें मेरा किरदार बड़ा ही संजीदा है जो खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचता है और घर में बीवी के ताने सुनता है। लेकिन एक दिन मेरा किरदार दुबई पहुंच जाता है। और क्या क्या करते है ये सब आपको ट्रेलर में दिख ही जायेगा।
भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। क्योंकि इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है। संजय पांडे के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे हमारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर आपको बहुत पसंद आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications