Khesari Lal Yadav: बिहार के स्टार खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में मची भगदड़, हुई तोड़फोड, कई लोग हुए घायल

Khesari Lal Yadav: हाल में ही बिहार में खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसे संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भगदड़ में कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं।

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी गायकी के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता है।कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल मंदिर के दरवाजे पर लात मारने के आरोपों के चलते परेशानियों में घिर गए थे। अब उनके चलते एक और नया बवाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार हाल में ही बिहार में खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसे संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

खेसारी लाल के प्रोग्राम में मची भगदड़

खेसारी लाल के प्रोग्राम में मची भगदड़

खेसारी लाल के इस प्रोग्राम में मची भगदड़ के चलते कई लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं। वहीं खेसारी लाल के कुछ फैंस प्रोग्राम में मचे बवाल के चलते बेहोश भी हो गए थे। खबर है कि खेसारी लाल यादव की परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग टावर और पेड़ों पर भी चढ़ गए थे। देखते ही देखते कार्यक्रम के बीच में भगदड़ मच गई। ढेरों कुर्सियां टूटी मिली और लोगों के जूते चप्पल से पूरा मैदान भरा हुआ मिला था।

स्टार को स्टेज पर देख भीड़ हुई बेकाबू

स्टार को स्टेज पर देख भीड़ हुई बेकाबू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक खास कार्यक्रम बिहार के नवादा में आयोजित किया गया था। खेसारी लाल यहां अपनी आने वाली एल्बम 'तबला' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह स्टेज पर गाते गुनगुनाते दिखाई दिए। लोगों के चहीते खेसारी लाल के कार्यक्रम के बारे में सुनने के बाद इस प्रोग्राम में उम्मीद से बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई थी। ऐसे में इतने ज्यादा लोगों को संभालना प्रशासन और उनकी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल हो गया था। इस वजह से इस कार्यक्रम में काफी बवाल हुआ और भगदड़ मच गई।

छठ पर आयोजित हुआ था खास कार्यक्रम

छठ पर आयोजित हुआ था खास कार्यक्रम

आपको बता दें कि महापर्व छठ के मौके पर नवादा जिले के रजौली प्रखंड के जोगियामरण पंचायत के तिलैया गांव के मैदान में भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार्यक्रम देर रात 12 बजे शुरू हुआ। एक्टर इस दौरान स्टेज पर शर्टलेस हो गए और फैंस को अपने करियर का क्रेडिट देने लगे।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अपने चहीते स्टार खेसारी लाल को स्टेज पर देखते ही वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। मैदान में अफरा तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कई कुर्सियां टूट गईं और भगदड़ में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

कार्यक्रम का प्रबंधन नहीं था सही

कार्यक्रम का प्रबंधन नहीं था सही

जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव के इस कार्यक्रम को लेकर उनकी टीम ने प्रशासन की अनुमति तो ली थी लेकिन इसका प्रबंधन सही से नहीं किया गया था। ऐसे में भीड़ पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल हो गया था। पुलिस को वहां मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी। खबर है कि इस दौरान 2 हजार से अधिक कुर्सियों को तोड़ा गया और स्टेज बुरी तरह तहस-नहस हो गया। कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+