Bhojpuri News: होली के हुड़दंग बाद शादी करने के मूड में माही श्रीवास्तव, भाभी से कहा- 'भउजी रे फौजी चाही'

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव होली गीत से दर्शकों का मन मोहने में कामयाब रही। होली के रंग में सराबोर होने के बाद अब माही श्रीवास्तव शादी करने के मूड में हैं। वह अपनी भाभी से फौजी पति की डिमांड कर रही हैं। 'भउजी रे फौजी चाही' गाने में इसी नज़ारे को दिखाया गया है।

माही को रास्ते में एक फौजी सिपाही दिख जाता है, जिसे देखकर उनका मन मोहित हो जाता है। वह अपनी भाभी से कहती हैं कि उन्हें फौजी पति चाहिए। वह अपनी बात कैसे मनाती है यह गाने में दर्शाया गया है। ननद-भौजाई का प्यार भरा तालमेल बहुत ही प्यारा लग रहा है।

Singer Shivani Singh and Actress Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song 2024 Bhauji Re Fauji Chahi

इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है, वहीं इस गाने को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाने में ननद-भौजाई का प्यार भरा तालमेल शानदार तरीके से दिखाया गया है। गाना बहुत ही शानदार है, लोगों से अपील है कि इसे देखे और ढेर सारा प्यार दें।

गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपने कमाल के अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। गाने का लोकेशन भी काफी शानदार है। वहीं कलाकारों का ड्रेस भी कमाल का डिजाइन किया गया है। गाने को दर्शकों का भी काफी प्यार मिल रहा है।

गाने के वीडियो में अपनी भाभी से माही श्रीवास्तव कहती है कि...'खाये का ना दाल भात भुजिया कलउजी चाही, समझ दरद हमर असली मरद हमर भउजी रे फौजी चाही...'। ननद और भौजाई की केमेस्ट्री लोगों का काफी पंसद आ रही है।

आपको बता दें कि गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है। वहीं संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। गाने के वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रौनक शाह और एडिटर दीपक पंडित हैं। 'भउजी रे फौजी चाही' गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास रिज़र्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+