Bhojpuri News: पत्नी और बच्चे के साथ सिंगर राकेश मिश्रा ने धूमधाम से मनाई शादी की सालगिरह
Bhojpuri News: भोजपुरी सिने जगत में लोकप्रिय सिंगर राकेश मिश्रा ने देर रात राजधानी पटना में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर राकेश मिश्रा के पारिवारिक सदस्य के साथ उनके कई चाहने वाले मौजूद रहे।
राकेश मिश्रा को शादी की सालगिरह की शुभकामनाओं दी, इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। वहीं उनके बच्चे को भी आशीर्वाद दिया। आपको बता दें कि राकेश मिश्रा की शादी पिछले ही साल दिसंबर महीने में हुई थी। उसके बाद उनके घर एक नन्हा मेहमान भी आया।

राकेश मिश्रा को भोजपुरी सुनने इंडस्ट्री से भी खूब सारी शुभकामनाएं मिली, जिसके लिए उन्होंने सबों का आभार व्यक्त किया। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी के खूबसूरत पलों में से एक है। मेरी धर्मपत्नी और बच्चे के आने से जिंदगी जीने का नजरिया बदल गया।
राकेश मिश्रा ने कहा कि खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी धर्मपत्नी का मुझे हर कदम पर सार्थक सहयोग और साथ मिला। हम दोनों मिलकर एक परिवार हुए और इस परिवार को सवारने में मेरी पत्नी की अभूतपूर्व आ रही है। इसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा भी करना चाहता हूं। साथ ही जिन लोगों ने हमारी शादी पर बहुत सारे शुभकामना भरे संदेश भेजें हैं, उनका भी मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
आपको बता दें कि राकेश मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री के वायरल कलाकारों में से एक हैं, जिनके गाने आते ही वायरल ट्रैक पर तेजी से दौड़ने लगते हैं। राकेश मिश्रा की अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। राकेश मिश्रा बेहतरीन सिंगर के साथ-साथ गीतकार और अभिनेता भी है। इस बात को भोजपुरी के दर्शन भी मानते हैं और जानते हैं कि राकेश मिश्रा के गाने का अलग ही अंदाज है इसीलिए उनके सारे गाने भोजपुरी श्रोताओं के बीच खूब सुने और देखे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications