Bhojpuri Film: 'सबपे भारी जनेऊ धारी' के कटवाए गए कई सीन, फिर भी मिल रहा दर्शकों का प्यार- अजय सिन्हा

Bhojpuri Film 'Sabpe Bhari Janeu Dhari': भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी की पहली बहुत बड़ी भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसा वाला' के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर बड़ी कमाल की भोजपुरी फिल्म लेकर आये हैं।

'सबपे भारी जनेऊ धारी' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के दिल को छू लेने वाले अनुभव दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। फिल्म को पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है और दूसरे दिन भी अनुमान है कि फिल्म का कारोबार बढ़ेगा।

Sabpe Bhari Janeu Dhari Bhojpuri Film Many scenes were cut, still getting love from audience- Ajay

सबसे बड़ी बात है कि इस फिल्म को दर्शकों ने दिल से लगा लिया है और एक बार फिर से भोजपुरिया दर्शकों पर अजय सिन्हा का जादू चलता दिखाई दे रहा है। इसको लेकर अजय सिन्हा ने कहा कि हमने एक शानदार फिल्म बनाई थी, जो दर्शकों को पसंद आ रही है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कई सीन कटवाए, बावजूद रिलीज के बाद इसका कोई असर फिल्म पर नहीं दिख रहा है। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह हमारे लिए शानदार खबर है और हम दर्शकों को धन्यवाद देते हैं कि आपको हमारी फिल्म पसंद आ रही है।

मैं दर्शकों से ये ही आग्रह करूंगा कि जिन्होंने फिल्म देख ली है, वो आगे भी अपने दोस्तों और परिजनों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करें। इस फिल्म में कहानी और संवाद के साथ गीत संगीत भी आपके मन को मंत्र मुग्ध करने वाले हैं और साथ ही एक सार्थक संदेश भी है, जो युवा पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।

आपको बता दें कि साई एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित निर्माता व निर्देशक अजय सिन्हा की फ़िल्म 'सबपे भारी जनेऊ धारी' में मुख्य भूमिका में अजय सिन्हा, सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार धरम हिंदुस्तानी, अजय सिन्हा हैं। पटकथा व संवाद लीला सिन्हा, अजय सिन्हा ने लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+