‘डार्लिंग’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करेंगे राहुल शर्मा, अक्षरा सिंह के साथ आएंगे नजर
बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा के भाई राहुल शर्मा हिंदी फिल्मों के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर फिल्म 'डार्लिंग' में अक्षरा सिंह के साथ नजर आएंगे।
मुंबई, 13 जून: बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा के भाई राहुल शर्मा हिंदी फिल्मों के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जी हां! एक्टर बहुत जल्द भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। राहुल अपनी पहली फिल्म 'डार्लिंग' में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपोजिट नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। अपनी भोजपुरी डेब्यू फिल्म को लेकर राहुल काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया है।

इन हिंदी फिल्मों में कर चुके हैं काम
बताते चलें कि राहुल फेमस प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। वहीं उनकी बहन स्वाति शर्मा भी बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। हिंदी फिल्मों से राहुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राहुल जल्द ही संजय मिश्रा और करणवीर वोहरा के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कुतुबमीनार' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वे फिल्म 'एक्सरे' में काम कर चुके हैं।

क्या बोले राहुल के पिता?
राहुल के पिता प्रदीप शर्मा ने बेटे के भोजपुरी फिल्मों में आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल को हिंदी फिल्मों से थोड़ा ब्रेक मिला था, जिसके बाद उनसे भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के लिए पूछा गया। राहुल ने हामी भर दी। राहुल ने उस वक्त कहा कि भोजपुरी अपनी भाषा है। हम लोग मुजफ्फरपुर के हैं. इस भाषा की फिल्म को करीब से देखा है। तो क्यों नहीं। फिर मेरी बात मेरे बेहद करीबी रजनीश मिश्रा से हुई। उन्होंने भी राहुल को लॉन्च करने का समर्थन करते हुए मेरा साथ दिया और फिल्म 'डार्लिंग' की पटकथा तैयार की। इसमें उन्होंने जान डाल दी। फिर आगे अक्षरा सिंह का साथ भी मिला। तब जाकर अब हम फिल्म को शूट करने की तैयारी में हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहूंगा कि दर्शक राहुल के अभिनय से उन्हें परखें और उन्हें खूब सारा प्यार दें।

बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी फिल्म
गौरतलब है कि राहुल की भोजपुरी डेब्यू फिल्म 'डार्लिंग' का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले होगा। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अब तक डमरू, राजतिलक, लिट्टी चोखा,आशिकी, सबका बाप अंगूठा छाप, अफसर बिटिया जैसी सफल और सार्थक जैसी फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है।

थोड़ा नर्वस हूं: राहुल
राहुल शर्मा अभी से जिम व डांसिंग के साथ ही फिल्म में अपने अभिनय को मजबूत बनाने की ओर काम कर रहे हैं। ये फिल्म बड़ी होने वाली है क्योंकि राहुल के सामने इस फ़िल्म में रजनीश मिश्रा, प्रदीप के शर्मा, अक्षरा सिंह जैसे दिग्गज होंगे। एक्टर राहुल अपनी फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। राहुल का कहना है कि फिल्म बड़े लेवल पर बन रही है इसके लिए काफी उत्साहित हूं। मैं थोड़ा नर्वस हूं लेकिन अपने काम के प्रति फोकस्ड भी हूं। उन्होंने आगे कहा कि अक्षरा सिंह के साथ काम करना अपने आप में खास बात है। अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications