Assam CM Oath Ceremony: 'असम में फिर हिमंता सरकार', दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

Assam CM Oath Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। गौरतलब है कि BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने असम में लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाया है। इसके साथ ही रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Assam CM Oath Ceremony LIVE

LIVE Feed
May 12, 2026, 12:15 PM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी ने NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में केंद्रीय मंत्रियों और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया।
May 12, 2026, 12:12 PM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी। रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने आज मंत्री पद की शपथ ली।
May 12, 2026, 12:09 PM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने शपथ ली

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
May 12, 2026, 12:02 PM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा ने ली शपथ

असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली
May 12, 2026, 11:58 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: रामेश्वर तेली ने ली शपथ

बीजेपी के रामेश्वर तेली ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली
May 12, 2026, 11:54 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से मिले हिमंत बिस्वा सरमा

भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
May 12, 2026, 11:48 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
May 12, 2026, 11:43 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पुहुंचे

हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।
May 12, 2026, 11:27 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: सुबह 11:40 बजे लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा शपथ

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य वेटरनरी फील्ड, खानापारा में सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा और चार अन्य विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
May 12, 2026, 11:21 AM IST

'PM मोदी का असम में हार्दिक स्वागत', Himanta Biswa Sarma ने एक्स पर लिखा

आदरणीय @narendramodi का असम में हार्दिक स्वागत है।उनका यह दौरा असम के इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि इस मौके पर राज्य में BJP-NDA सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत होगी। हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की कामना करते हैं-Himanta Biswa Sarma
May 12, 2026, 11:17 AM IST

Love Story: 17 साल की कॉलेज गर्ल पर दिल हार बैठे थे हिमंता, कहा था-'एक दिन बनूंगा सीएम'

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम विधानसभा चुनाव 2026 में एक बार फिर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है और वो लगातार तीसरी बार यहां पर सरकार बनाने जा रही है।
May 12, 2026, 11:16 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: जनता ने तीसरी बार NDA पर मुहल लगाई-अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचीं। उन्होंने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। लगातार तीसरी बार सरकार का गठन हुआ है... इससे यह साबित होता है कि जिस तरह NDA सरकार ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा है और विकास का एक नया अध्याय लिखा है, उसने लोगों का विश्वास जीता है। जनता ने तीसरी बार अपने विश्वास की मुहर लगाई है।"
May 12, 2026, 11:08 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: हम बहुत खुश हैं-रिनिकी भुइयां

CM-पद के लिए नामित हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।उनकी बेटी, सुकन्या सरमा ने कहा, "यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं। उनकी पत्नी, रिनिकी भुइयां ने कहा, "यह बहुत ही खुशी का पल है।"
May 12, 2026, 11:07 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: महिला चेहरे के तौर पर अजंता लेंगी शपथ

आज शपथ लेने वालों में अजंता नेओग का नाम भी शामिल हैं, वो अकेली महिला हैं जो आज शपथ लेंगी, वो पिछली सरकार में वित्त और महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैंं।
May 12, 2026, 10:57 AM IST

Himanta Biswa Sarma Oath Taking LIVE: सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का हिस्सा हैं।
May 12, 2026, 10:26 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।
May 12, 2026, 10:25 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहुंचे गुवाहाटी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।
May 12, 2026, 9:53 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: हम बहुत खुश हैं-जैकब झिमोमी

हम बहुत खुश हैं, और असम की जनता ने एक बार फिर डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा पर अपना भरोसा जताया है, क्योंकि उन्होंने असम राज्य में ज़मीनी स्तर पर विकास कार्य किए हैं और समाज के सभी वर्गों तक अपनी पहुँच बनाई है। यह जीत उनके असाधारण नेतृत्व का प्रमाण है-: नागालैंड के मंत्री जैकब झिमोमी
May 12, 2026, 9:51 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: आज का दिन ऐतिहासिक-अतुल बोरा

असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा आज हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में असम के मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, 'आज का दिन बहुत खास है, एक ऐतिहासिक दिन है, और यह मेरे दिल में जीवन भर की याद बनकर बसा रहेगा। NDA ने हैट्रिक लगाई है। यह ठीक उसी तरह से किए गए काम की वजह से है, जो पिछले 5 सालों में हमारे CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में किया गया; इसी वजह से लोगों ने भारी संख्या में वोट दिए हैं। मैं डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी के मार्गदर्शन में, यहां जो काम हुआ है—खासकर पिछले 5 सालों में NDA सरकार के कार्यकाल के दौरान—वह बेमिसाल है; आज़ादी के बाद से इतने बड़े पैमाने पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। इसीलिए लोग खुश हैं। आज, राज्य के हर कोने से लोग यहां आ रहे हैं।'
May 12, 2026, 8:59 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: हम असम को एक प्रगतिशील राज्य बनाएंगे-गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'असम की जनता ने तीसरी बार BJP पर जो भरोसा जताया है, हिमंत बिस्वा सरमा उस भरोसे को सार्थक साबित करेंगे। असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी, लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं... हम असम को एक प्रगतिशील, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे।'
May 12, 2026, 8:36 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प पूरा करने की मांगी दुआ

मैंने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प पूरा हो... मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने एक बार फिर NDA को वोट दिया, और हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
May 12, 2026, 8:35 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: 'मां कामाख्या की कृपा से असम में तीसरी बार बीजेपी सरकार'

यह मां कामाख्या का आशीर्वाद है कि असम में तीसरी बार BJP की सरकार बन रही है... हम 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के PM मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं-दिल्ली की CM रेखा गुप्ता
May 12, 2026, 8:02 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE:चार मंत्री और विधानसभा स्पीकर भी लेंगे शपथ

हिमंत बिस्वा शर्मा ने सोमवार को घोषणा की कि मंगलवार को उनके साथ चार कैबिनेट मंत्री और असम विधानसभा के स्पीकर भी शपथ लेंगे। जिन चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, वे हैं - रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग।
May 12, 2026, 8:00 AM IST

Assam CM Oath Ceremony LIVE: असम में आज CM पद की शपथ लेंगे हिमंता सरमा

Assam CM Oath Ceremony: असम में मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+