Thalapathy Vijay ने बोला इतना बड़ा झूठ? CM बनते ही क्लासमेट ने खोली एक्टर की पोल पट्टी, अब क्या होगा?
Thalapathy Vijay Exposed: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख C. Joseph Vijay (थलपति विजय) ने गत 10 मई 2026 (रविवार) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नई शुरुआत की। शपथ ग्रहण के बाद दिए गए अपने पहले संबोधन में थलपति विजय ने गरीबी, भूख और संघर्ष का जिक्र करते हुए खुद को आम लोगों में से एक बताया, लेकिन उनका यही बयान अब बड़े विवाद की वजह बन गया है।
थलपति विजय के पुराने क्लासमेट ने खोला राज
आपको बता दें कि थलपति विजय के पुराने क्लासमेट और चर्चित लेखक-फिल्ममेकर मनु जोसेफ (Manu Joseph) ने सोशल मीडिया पर अभिनेता-राजनेता के दावों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मनु जोसेफ का कहना है कि थलपति विजय ने अपने संघर्ष को जिस तरह पेश किया है, वास्तविकता उससे काफी अलग है।

'हम साथ पढ़ते थे, गरीबी वाली बात सच नहीं'
-मनु जोसेफ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए थलपति विजय के भाषण की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया है कि दोनों तीसरी कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और थलपति विजय का बचपन वैसा नहीं था जैसा अब पेश किया जा रहा है।
-मनु ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि थलपति विजय चेन्नई के प्रतिष्ठित लॉयोला स्कूल में उनके क्लासमेट थे और उनके पिता S. A. Chandrasekhar पहले से फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित फिल्ममेकर थे। उनके मुताबिक ये जरूर संभव है कि फिल्म निर्माण के दौरान आर्थिक दबाव आए हों लेकिन उसे तमिलनाडु की वास्तविक गरीबी से जोड़ना सही नहीं कहा जा सकता।
-जोसेफ मनु ने तंज कसते हुए कहा कि कई संपन्न परिवारों के लोग आर्थिक गिरावट को भी गरीबी समझ लेते हैं जबकि असली गरीबी की स्थिति बिल्कुल अलग होती है।
कौन हैं मनु जोसेफ, जिन्होंने थलपति विजय पर उठाए सवाल?
-मनु जोसेफ भारतीय साहित्य और पत्रकारिता की दुनिया का चर्चित नाम हैं। वह लेखक, पत्रकार और स्क्रीनराइटर के तौर पर जाने जाते हैं। उनका उपन्यास 'Serious Men' काफी चर्चा में रहा था, जिस पर बाद में सुधीर मिश्रा ने नेटफ्लिक्स की एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
-इसके अलावा मनु जोसेफ ने फिल्म 'लव खिचड़ी' (Love Khichdi) की कहानी लिखी थी और वह नेटफ्लिक्स के शो Decoupled के निर्माता भी रहे हैं। उनकी नई किताब Why the Poor Don't Kill Us भी हाल ही में चर्चा में रही है।
थलपति विजय ने भाषण में खुद को बताया जनता का बेटा
मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में थलपति विजय ने कहा कि उन्होंने जीवन में संघर्ष और भूख दोनों को महसूस किया है। उन्होंने खुद को किसी शाही परिवार से नहीं बल्कि एक साधारण परिवार से आने वाला इंसान बताया। विजय ने कहा कि वह जनता के बेटे और भाई की तरह काम करेंगे।
भ्रष्टाचार पर विजय का बड़ा बयान
-थलपति विजय का दावा था कि उन्होंने मेहनत के दम पर सिनेमा में पहचान बनाई है और अब राजनीति में भी जनता के भरोसे आगे बढ़ेंगे।
-अपने संबोधन में विजय ने साफ कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा कि वह जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल कभी नहीं करेंगे और अपनी सरकार में किसी भी नेता या सहयोगी को भ्रष्टाचार करने की छूट नहीं देंगे।
-थलपति विजय ने अपने भाषण को नए युग की शुरुआत बताते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और पारदर्शी शासन की बात भी दोहराई।
'जन नायकन' की रिलीज को लेकर बढ़ी उम्मीदें
-राजनीतिक हलचल के बीच थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म विजय की आखिरी मूवी मानी जा रही है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के कारण इसकी रिलीज लंबे समय से अटकी हुई थी लेकिन अब खबर है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
-राजनीति और सिनेमा, दोनों मोर्चों पर थलपति विजय इस समय चर्चा के केंद्र में हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री के रूप में उनके फैसलों पर नजर है, तो दूसरी तरफ उनके पुराने बयान और निजी जीवन को लेकर भी बहस तेज होती जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications