Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, संकटमोचन बरसाएंगे कृपा

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ मास का दूसरा मंगल है, चारों ओर पवनपुत्र हनुमान के ज्न्मोत्सव की धूम है, मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ बजरंगबली की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर उत्तर भारत में बड़े मंगल का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर हनुमान को प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं और सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आज के दिन 5 चीजें बजरंगबली को जरूर चढ़ाएं, इससे भक्तों को संकटमोचन हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Bada Mangal 2026

चमेली का तेल और सिंदूर

हनुमान को चमेली का तेल और सिंदूर अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बड़े मंगल के दिन हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से भय, रोग और शनि दोष से राहत मिलती है। पूजा के समय बजरंगली में सिंदूर चढ़ाएं और दीपक जलाएं।

बूंदी या बेसन के लड्डू

बजरंगबली को बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। बड़े मंगल पर हनुमान जी को लड्डू अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भोग लगाने के बाद प्रसाद को परिवार और जरूरतमंदों में बांटना शुभ माना जाता है।

लाल चोला

बड़े मंगल पर हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाने का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धापूर्वक चोला अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बाधाएं दूर होती हैं।

बजरंगबली को पान अर्पित करना शुभ

बजरंगबली को पान अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बड़े मंगल पर पान का बीड़ा चढ़ाने से भगवान हनुमान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कई भक्त पूजा के बाद मंदिर में पान का प्रसाद भी बांटते हैं।

तुलसी और केले का भोग

हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं, इसलिए तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही केले का भोग लगाने से भी बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

बड़े मंगल पर करें ये खास उपाय

बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान के बाद लाल वस्त्र पहनकर हनुमान मंदिर जाएं। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें। जरूरतमंदों को भोजन, पानी और प्रसाद बांटना भी बेहद पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई हनुमान की भक्ति व्यक्ति के जीवन से भय, बाधा और नकारात्मकता को दूर करती है। बड़े मंगल पर इन खास चीजों का चढ़ावा चढ़ाकर आप भी संकटमोचन की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

यह पढ़ें: Somnath Kumbhabhishek: सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक क्यों खास? रुद्राभिषेक से कैसे अलग, 10 खास बातें
यह पढ़ें: Somnath Kumbhabhishek: सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक क्यों खास? रुद्राभिषेक से कैसे अलग, 10 खास बातें
यह पढ़ें: May Vrat Tyohar 2026: ये है मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है बड़ा मंगल? किस दिन एकादशी?
यह पढ़ें: May Vrat Tyohar 2026: ये है मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है बड़ा मंगल? किस दिन एकादशी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+