Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे भारी, इन इलाकों में आज और कल होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए गर्मी से राहत की खबर है। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से मौसम ने करवट ली है, जिससे तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आइए जानतें हैं मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आपके इलाके में क्या बदलाव होने वाले हैं।

आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से सुबह और दोपहर के समय 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने (झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक) और गरज के साथ बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर या शाम के वक्त बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Delhi NCR Weather Update

Delhi Tomorrow Weather: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

कल यानी 13 मई को भी राहत बरकरार रहने वाली है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या दोपहर से पहले के समय गरज के साथ छींटे पड़ने और थंडरस्टॉर्म की संभावना है। हवाओं की गति आज की तुलना में थोड़ी कम रह सकती है, लेकिन वातावरण में नमी और ठंडक बनी रहेगी।

delhi weather today 12 may

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के मौसम हाल

  • उत्तर दिल्ली का मौसम: बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर चलेगा।
  • उत्तर-पूर्व दिल्ली का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली का मौसम: आसमान में बादल रहेंगे और सुबह के समय भारी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • पश्चिम दिल्ली के मौसम का हाल: हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली कड़कने की पूरी संभावना बनी हुई है।
  • दक्षिण दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम: बादल छाए रहने और दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
  • नई दिल्ली का मौसम: दिन में दो बार हल्की बारिश के स्पेल देखने को मिल सकते हैं।
  • मध्य दिल्ली का मौसम: बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • शाहदरा का मौसम: आसमान बादलों से ढका रहेगा और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

एनसीआर के शहरों का हाल

  • गुरुग्राम के मौसम का हाल: यहां ऑरेंज अलर्ट (Alert) जारी किया गया है, सुबह और शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
  • फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम: फरीदाबाद में भी ऑरेंज अलर्ट है। 40-50 किमी की गति से हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
  • नोएडा का मौसम: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं
  • गाजियाबाद का मौसम: गरज के साथ बौछारें पड़ने और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

14 और 15 मई के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 14 मई को मौसम में थोड़ा सुधार होगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी। 15 मई से मौसम फिर से साफ होने लगेगा। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने के साथ तापमान में दोबारा धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

Delhi Liquor Scam Case में आज HC नहीं पहुंचीं जज स्वर्ण कांता शर्मा, क्या है शराब घोटाले का पूरा विवाद?
Delhi Liquor Scam Case में आज HC नहीं पहुंचीं जज स्वर्ण कांता शर्मा, क्या है शराब घोटाले का पूरा विवाद?

दिल्ली में आज कितना है पॉल्यूशन?

दिल्ली में आज वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है और हवा की गुणवत्ता 'अस्वास्थ्यकर' (Unhealthy) श्रेणी में दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का लाइव वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 163 तक पहुंच गया है, जिसमें PM2.5 की मात्रा 76 µg/m^3 और PM10 की मात्रा 91 µg/m^3 रिकॉर्ड की गई है।

प्रदूषण के मामले में दुनिया में किस नंबर पर है दिल्ली?

प्रदूषण के इस स्तर के कारण नई दिल्ली वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 36वें स्थान पर है। आज सुबह का तापमान 28°C और नमी 62% रहने के साथ ही धुंध (Mist) का असर भी देखा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से परेशानी का सबब बन सकता है।

नर्सरी की मासूम से दरिंदगी पर दिल्ली सरकार का एक्शन!भेजा गया नोटिस, स्कूल का लाइसेंस हो सकता है कैंसिल
नर्सरी की मासूम से दरिंदगी पर दिल्ली सरकार का एक्शन!भेजा गया नोटिस, स्कूल का लाइसेंस हो सकता है कैंसिल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+