Aaj Ka Mausam: बिहार-राजस्थान समेत 12 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, UP में Yellow Alert, गिरेंगे ओले

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की आशंका बनी हुई है, जिसके कारण अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने बड़े मंगल यानी कि 12 मई के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 12 राज्यों में भारी बारिश की संभावा जताई है और कहा है कि बरसात के दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 12 मई को मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में 11 और 12 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, बटाला और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

राजस्थान में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

राजस्थान के अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में 'येलो अलर्ट'

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में 12 मई को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर सहित अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड में में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में भारी बारिश और तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तमिलनाडु-कर्नाटक में होगी बारिश

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में रेन अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश-आंधी का 'येलो अलर्ट' है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

यह पढ़ें: Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे भारी, इन इलाकों में आज और कल होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह पढ़ें: Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे भारी, इन इलाकों में आज और कल होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरू में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी बारिश, IMD ने इस तारीख के लिए जारी की चेतावनी
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरू में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी बारिश, IMD ने इस तारीख के लिए जारी की चेतावनी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+