5 महीने से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी भोजपुरी फिल्म 'जया', U/A सर्टिफिकेट मिलने पर निर्माता ने कही ये बात

Bhojpuri Movie Jaya: वो कहते हैं न कि लहरों से डर कर नौका कभी पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने सही साबित कर दिया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म जया पिछले 5 महीनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। आखिरकार 'जया' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार की पिछले पांच महीनों की मेहनत रंग लाई।

Bhojpuri Movie Jaya news

अब 'जया' फ़िल्म की रिलीजिंग का रास्ता साफ हो गया है। इस फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और हिंदी फिल्म एक्टर दया शंकर पांडे पिता और पुत्री की भूमिका निभा रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर आया था तभी से भोजपुरिया दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए निर्माता जल्द से जल्द फिल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म दस्तक देगी। वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि पिछले पांच महीने से हम जया के लिए सेंसर सार्टिफिकेट का इंतजार कर रहे थे।

फाइनली अब हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म निर्माण में हमने काफी रुपये और वक्त लगाए, लेकिन फ़िल्म को सर्टिफिकेट मिलने में समय लग गया। 2024 की शुरूआत में ही फिल्म को हमने रिलीज करने का मन बनाया था।

सेंसर बोर्ड से समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया होने की वजह से रिलीज नहीं हो सकी। इससे काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन उम्मीद है कि फिल्म लोगों के सामने आएगी तो काम की तारीफ़ होगी और दर्शकों का प्यार हमें मिलेगा। जल्द ही भोजपुरी फिल्म जया लोगों के मनोरंजन के लिए सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+