रितेश पांडे के 18+ गाने पर प्रतिभा साहू ने दिखाए कातिलाना मूव्स, देखकर लोगों के छूटे पसीने

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के गाने पर डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतिभा साहू ने एक धमाकेदार परफॉरमेंस दी है।

बिहार, 1 अगस्तः भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट एक्टर और सिंगर रितेश पांडे इन दिनों एक के बाद एक हिट गानों की बरसात कर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने गिफ्ट दिए हैं। फैंस को उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी गायिकी भी बहुत पसंद आती है। फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के गाने पर डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतिभा साहू ने एक धमाकेदार परफॉरमेंस दी है। रितेश पांडे के गाने '18+' पर प्रतिभा ने जानदार डांस किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनके डांस परफॉरमेंस को खूब पसंद कर रहे हैं।

pratibha sahu

डांस वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया क्वीन प्रतिभा साहू का ये डांस वीडियो वीवाईआरएल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रतिभा साहू शानदार रितेश पांड के गाने पर जमकर ठुमके लगे रही हैं। वीडियो में उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और वह घर की छत पर रितेश पांडे के भोजपुरी गाने '18+' पर बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके डांस मूव्स देखकर लोगों का कहना है कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को जोरदार टक्कर दे रही हैं।

ईशा गुप्ता को दे रही हैं टक्कर
आपको बता दें कि इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने डांस किया था। इस गाने में रितेश पांडे के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब प्रतिभा साहू के डांस वीडियो को देख लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले प्रतिभा ने कई भोजपुरी गानों पर अपनी कातिलाना अदाएं दिखाई हैं।

डांस वीडियो की हो रही है तारीफ
जानकारी के अनुसार रितेश पांडे और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के ऑरिजनल म्यूजिक वीडियो '18+' को अब तक 4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे गाने को वायरल भोजपुरी से ही पिछले साल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। वीडियो को करीब 70 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। इसमें भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने डांस किया है और दोनों के बीच में कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+