Bhojpuri Film कोख में मेरी भूमिका बेहद अलग और चैलेंजिंग, उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी- प्रदीप पांडे

Bhojpuri Film: आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'कोख' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है जिसमें चिंटू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्माता राकेश डांग और लाल विजय शाहदेव हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन प्रबीण कुमार शर्मा ने किया है। फिल्म के सहनिर्माता अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आएगा। यह कहना है फिल्म के निर्माता राकेश डांग का।

My role in Bhojpuri film Kokh is very challenging, hope the audience will like it- Pradeep Pandey

राकेश डांग ने कहा कि कोख एक सामाजिक विषय है, जो सीधे महिलाओं से जुड़ता है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन के यात्रा पर ले जाएगी जहां उन्हें समाज की हकीकत से भी रूबरू कराएगी। हमारी यह फिल्म महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त धारणा को बदलने के लिए भी है।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए चिंटू ने कहा कि कथा प्रधान फिल्मों में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। इस मामले में मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसी फिल्में लगातार मिलती हैं। कोख भी उसी में एक होगी। इसमें मेरी भूमिका बेहद अलग और चैलेंजिंग है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को पसंद आएगी।

सबसे बड़ी बात है कि यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है, जिसे दर्शक खूब प्यार और आशीर्वाद दे। इस फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों के दिल को छू लेने वाले हैं। फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म ने अपनी पहचान उन्नत की है।

विभिन्न विषयों को लेकर मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ा रही है। इसमें दर्शकों का भी बेहद सहयोग रहा है क्योंकि उन्होंने भी अच्छी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि भोजपुरी में फिल्मों की बजट भी काफी बढ़ रही है और हमारे इंडस्ट्री की और लोगों का आकर्षण भी बढ़ने लगा है।

हमारी फिल्म 'कोख' अभी इस श्रेणी में आती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी। आपको बता दें कि फिल्म 'कोख' के लेखक लाल विजय शाहदेव हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत ओम झा का है। संकलन अखिलेश सिंह का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+