मेघाश्री के रोमांटिक अंदाज से परेशान हुए खेसारी लाल यादव, 'चार बजे भोर में' गाने ने चलाया जादू

खेसारी लाला यादव और मेघाश्री का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने में मेघाश्री एकदम रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं।

बिहार, 16 अगस्तः सावन का महीना खत्म होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री के हीरो और सिंगर खेसारी लाल यादव अपने रोमांटिक अंदाज में लोट आए हैं। सावन के महीने में खेसारी लाल ने शिव भक्ति में लीन होकर कई बोलबम गाने रिलीज किए थे। अब एक बार फिर से खेसारी अपने रोमांटिक अंदाज में प्यार के गानों को रिलीज कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी और फिल्म संघर्ष 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट से काजल राघवानी को बाहर कर दिया गया है और साउथ की फेमस एक्ट्रेस मेघाश्री की एंट्री हो गई है। इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो चुकी है। इसी बीच खेसारी और मेघाश्री का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने में मेघाश्री एकदम रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं और खेसारी उनके इस मिजाज से काफी परेशान हो गए हैं। इस गाने के बोल 'चार बजे भोर में' है।

khesari lal yadav

खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में आए नजर
भोजपुरी गाना 'चार बजे भोर में' के वीडियो को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव सोए हुए हैं और अचानक एक्ट्रेस मेघाश्री वहां पर आ जाती हैं। वह इस गाने में एकदम रोमांटिक मिजाज में नजर आ रही हैं। मेघाश्री एक्टर खेसारी के साथ रोमांस करना चाहती हैं मगर एक्टर मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। खेसारी उन्हें सुबह चार बजे आकर रोमांस करने न्यौता देते हैं। लोगों को इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं गाने में मेघाश्री का लुक भी बहुत शानदार दिखाई दे रहा है। लोगों को एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 36 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

लोगों को पसंद आ रहा है मेघाश्री का बोल्ड अंदाज
आपको बता दें कि खेसारी लाल और मेघाश्री का ये रोमांटिक वीडियो सॉन्ग चार बजे भोर में उनकी भोजपुरी फिल्म राउडी इंस्पेक्टर का है, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव का राउडी अवतार देखने को मिल रहा है जो कि अभी तक के उनके सभी किरदारों से अलग है। इस फिल्म में खेसारी लाल को रोमांस के साथ-साथ एक्शन अवतार में भी देखा जा रहा है। वहीं गाना चार बजे भोर में को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। दोनों की ही आवाज में ये गाना काफी बेहतरीन लग रहा है। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। खेसारी लाल यादव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+