Bhojpuri Song: गोल्डी यादव ने निकिता भारद्वाज के संग खेली होली, 'देवरा के रंग' गाने में दिखा शानदार अंदाज़
Bhojpuri Holi Song: बसंत पंचमी के बाद से ही बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है और फगुआ का बयार बहने लगा है। जहां से खेतों और सावन में सरसों के पीले पीले फूल बसंती मौसम का एहसास दिला रहे हैं, वही भोजपुरी गाने फगुआ के आगमन का स्वागत कर रहे हैं।
एक से बढ़कर एक नये भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक और नया भोजपुरी होली गीत 'देवरा के रंग' ऑडियंस के बीच आया है, मस्ती और धमाल से भरपूर है और होली के हुड़दंग का जबरदस्त अहसास दिला रहा है।

इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। वहीं इस होली गीत में एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज ने अपनी अदा, नजाकत और डांस मूमेंट से सबका दिल चुरा लिया है। इस गाने का बोल बहुत प्यारा है। इसमें नायिका अपनी सखियों से होली खेलने में हुए बवाल को बयाँ कर रही है। वह कह रही है कि...
'जहिया से चढ़ल फगुनवा हो, रंग ना छोड़ावे सबुनवा हो... देखले बलम त बवाल हो गईल, गोरे गोरे गाल हमर लाल हो गईल, सखी देवरा से रंग खेले काल हो गईल... सइयां जी के कई गो सवाल हो गईल, सखी देवरा से रंग खेले काल हो गईल...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत 'देवरा के रंग' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर गोल्डी यादव की होली गीत को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज ने अपनी मोहक अदा से होली के रंग में सराबोर होकर सबको दीवाना बना रही है।
इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता,डिजाइनर बादशाह खान हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर, मिक्स मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।












Click it and Unblock the Notifications