खेसारी लाल यादव के गाने पर लड़की ने बारिश में किया धांसू डांस, वायरल हुआ वीडियो

खेसारी लाल यादव का 'छतरी जल्दी लगाव' गाना सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। गाने पर लड़की का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई, 22 सितंबर: भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। हाल ही में एक्टर का छतरी जल्दी लगाव गाना सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रील्स भी बना रहे हैं। भोजपुरी स्टार के इस गाने के लिए लोगों का पागलपन खूब नजर आ रहा है और वे इस गाने पर खूब मस्ती कर रहे हैं।

 Khesari lal Yadav

खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग एक्टर को बेहद पसंद करते हैं। सिर्फ एक्टर ही नहीं, लोगों में उनके गानों के लिए भी काफी क्रेज देखने को मिलता है। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं, खेसारी का कोई भी गाना रिलीज होने से पहले ही दर्शक पलकें बिछाए बैठे रहते हैं।

अब एक्टर के एक गाने 'छतरी जल्दी लगाव' पर मीम्स बन रहे हैं। इन्हीं में से एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें किशोरी बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की खेसारी लाल के इस गाने पर खिलखिलाकर डांस कर रही है। बारिश में झूमती इस लड़की के डांस स्टेप भी देखने लायक हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

बताते चलें कि इससे पहले भी खेसारी लाल के गानों पर लोग जमकर रील्स बनाते हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म इंतकाम का गाना भी बीते दिनों जमकर वायरल हुआ था, जिसपर एक लड़की ने डांस भी किया। इस लड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+