Bhojpuri Song: काजल त्रिपाठी ने की पति की तारीफ़, कहा- ‘दिलदार हवे मोर सजनवा कहनवा मानेले हे’

Dildar Sajanwa Bhojpuri Song: भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर नेहा राज की सुरीली आवाज में गाया हुआ बेपनाह प्यार से भरा भोजपुरी लोकगीत 'दिलदार सजनवा' रिलीज हुआ है, जिसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने प्यारे साजन की खूबियाँ बयां करते हुए नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में नेहा राज और काजल त्रिपाठ की जोड़ी धमाल मचा रही है। यह रोमांटिक गाना बढती गर्मी में तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है।

Dildar Sajanwa Neha Raj New Bhojpuri Song 2024 Kajal Tripathi latest Entertainment Video

गाने को लोग ध्यान से सुन देख और पसंद कर रहे हैं। हैप्पी मूड में बनाया गया लोकगीत लोगों के दिलों को छूते हुए तेज़ी से वायरल हो रहा है। पति का अपनी खूबसूरत पत्नी के प्रति प्यार और चाहत पर आधारित रोमांटिक गाने की शूटिंग शानदार तरीक़े से की गई है।

गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी बैगनी साड़ी पहने हुए बला की ख़ूबसूरत लग रही हैं। गाने के वीडियो में जहां सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज सुनने को मिल रही है, वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की खूबसूरत अदा लोगों को अपनी ओर खीच रही है।

गाने की शुरुआत में काजल त्रिपाठी अपने पति के साथ नजर आ रही हैं, जो बाहर जाते समय अपनी पत्नी से प्यार से इजाजत लेता है, जिससे उसे अपने पति पर बहुत ज्यादा प्यार उमड़ पड़ता है। वह अपने सखी सहेलियां के बीच खूबसूरत अंदाज में ठुमका लगाते हुए अपने पति की तारीफ करते हुए कहती है कि...

'प्यार भरल बा उनका बोलिया में, हरदम रहस खुशहलिया में, एकहु ना बात टालेले हे, दिलदार हवे मोर सजनवा कहनवा मानेले हे, दिलदार हवे मोर सजनवा कहनवा मानेले हे...' भोजपुरी लोकगीत 'दिलदार सजनवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

इस गीत को सिंगर नेहा राज ने सुरीली आवाज गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहक अदा से बैगनी साड़ी में गरदा उड़ा रही है। इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार प्रभात प्यारे है। वहीं वकील ने गाने को लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+