शादी के जोड़े में नजर आए विमल पांडेय और रितु सिंह, फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस
भोजपुरी एक्टर विमल पांडेय और रितु सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
Akele Hum Akele Tum: बबली गर्ल नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह की ब्राइडल लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे अभिनेता विमल पांडेय के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को न्यूली मैरिड कपल के तौर पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन ये मामला रीयल नहीं, बल्कि रील लाइफ का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें दोनों की अपकमिंग फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की हैं।

भोजपुरी एक्टर विमल पांडेय और रितु सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में फिल्म के सेट से ही दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमल पांडेय रितु सिंह से शादी कर रहे हैं। लेकिन ये शादी विमल पांडेय के सपनों की दुनिया में हो रही होती है।
खैर बात भले ही सपने की हो, लेकिन फैंस को ये तस्वीरें खूब भा रही हैं। शादी में संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह और सीपी भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हुए हैं। ऐसे में इससे साफ है कि फिल्म में ये कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
बताते चलें कि विमल पांडेय और रितु सिंह की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चल रही है। शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं।
इस फिल्म का निर्माण बीएस इंटरप्राइजेज के बैनर तले किया जा रहा है। फैमिली ड्रामा पर बेस्ट इस मूवी में लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में विमल पांडेय और रितु सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी कर रहे हैं। वहीं इसके निर्माता प्रमोद तिवारी हैं।
फिल्म के लिए सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि दोनों स्टार्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्ट सौरभ मिश्रा और प्रोडक्शन मैनेजर अखिलेश परदेसी हैं।
दर्शक भी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विमल पांडे और रितु सिंह की फ्रेश और रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों ही फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
-
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications