नीलकमल सिंह ने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा रोमांस, हिल गया पूरा 'इंडिया'

एक भोजपुरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बिहार, 12 जुलाईः भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह अपने म्यूजिक वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। वह अपनी दमदार गायिकी के लिए लोगों की उम्दा पसंद बने रहते हैं। उनका कोई भी वीडियो रिलीज होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते है। फैंस उनके म्यूजिक वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं लोगों को नीलकमल सिंह के साथ उनकी को-एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी की केमिस्ट्री भी खूब पसंद है। दोनों जब भी साथ में आते हैं तो सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। ऐसे में अब उनका साथ में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

neelkamal singh

इंस्टाग्राम पर शेयर किया डांस वीडियो
नीलकमल सिंह ने अपना ये डांस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलकमल अपनी को-एक्ट्रेस संग अपने ही गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। उनकी को-एक्ट्रेस भी इस डांस में जमकर उनका साथ दे रही हैं। इस डांस वीडियो में दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री नजर आ रही है। इस वीडियो में दोनों, नीलकमल सिंह के गाने 'इंडिया हिलेला ए जान' पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी ने रेड कलर की टॉप और ब्लैक जीन्स पहनी हुई है। वहीं नीलकमल सिंह सिंपल शर्ट-पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। इस डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही नीलकमल सिंह ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इस वीडियो को रिपोस्ट किया है और 'इंडिया हिलेला ए जान' यशी फिल्म लंडन सॉन्ग लिखा है। वहीं, सोशल मीडिया लोग इस वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

नीलकमल सिंह के गाने ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि भोजपुरी गाना 'इंडिया हिलेला ए जान' के वीडियो को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को नीलकमल सिंह के साथ एक्ट्रेस सहर आफशा पर फिल्माया गया था। इसमें दोनों ही स्टार्स बहुत अच्छे लग रहे थे। गाने को नीलकमल सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया था। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो को एक महीने में एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+