जानिए कौन हैं दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की वाइफ, क्यों रहती हैं लाइमलाइट से दूर?
नई दिल्ली, 27 जून। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिस तरह से सपा की साइकिल पंचर की है, उसका अंदाजा किसी को नहीं था इसलिए ये हार सपा प्रमुख अखिलेश यादव कभी भी भूल नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धमेंद्र यादव 10 हजार वोटों से हराकर भगवा परचम लहरा दिया है। आपको बता दें कि साल 2009 में अभिनेता से राजनेता बने 'निरहुआ' अखिलेश यादव से हार गए थे लेकिन दो साल बाद वो सपा से ऐसा बदला लेंगे ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
Recommended Video

'प्रधानमंत्री मोदी जी की बातें काफी प्रेरित करती हैं'
आपको बता दें कि गाजीपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' आज भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। मनोज तिवारी और रविकिशन के बाद भोजपुरी सिनेमा को ऊंचाइयों तक ले जाने का सारा श्रेय दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को ही जाता है। पीएम मोदी को अपना आदर्श मानने वाले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी की बातें काफी प्रेरित करती हैं और वो देश के लिए कुछ करना चाहते थे इसलिए उन्होंने राजनीति का रूख किया।'

आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ा नाम
आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से दूर रखने वाले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने फिल्मी पर्दे पर कई हसीनाओं संग तगड़ा रोमांस किया और इसी कारण कभी उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े से तो कभी सेक्सी हसीना आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ा क्योंकि इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

दिनेश की वाइफ का नाम मनसा देवी है
लेकिन आपको बता दें कि दिनेश की शादी साल 2000 में ही घरवालों की मर्जी से हुई थी। दिनेश की वाइफ का नाम मनसा देवी है। दिनेश और मनसा दोनों साथ में अपने परिवार संग मुंबई में ही रहते हैं। मनसा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं लेकिन अपने निजी जिंदगी में वो पति दिनेश लाल और तीन बच्चों संग बहुत ज्यादा खुश हैं।

दिनेश और मनसा को शादी से तीन बच्चे
गौरतलब है कि दिनेश और मनसा को शादी से तीन बच्चे दो बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी तस्वीरें दिनेश लाल अक्सर शेयर करते रहते हैं। बेटों का नाम अमित यादव और आदित्य यादव तो वहीं बेटी का नाम अदिति यादव है।
अपनी मां को अपना आदर्श मानते हैं दिनेश लाल
दिनेश लाल अपनी मां को अपना आदर्श मानते हैं, उनकी मां का नाम चंद्रज्योति देवी हैं, जो कि उनके पिता कुंवर यादव की दूसरी पत्नी हैं। अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दिनेश के पिता ने चंद्रज्योति देवी से शादी की थी।

भारती सम्मान से सम्मानित हैं 'निरहुआ'
दिनेश के भाई प्रवेश यादव भी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता हैं। भोजपुरी फिल्मों के कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके दिनेश लाल यादव यूपी सरकार की ओर से भारती सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications