Bhojpuri Holi Song: अंकुश राजा का एक और होली स्पेशल गाना ‘आहि रे दिदिया’ वायरल
Holi Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर होली की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है इस वजह से एक के बाद एक नए गाने होली को लेकर रिलीज किया जा रहे हैं और उसे दर्शकों का भी खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
भोजपुरी श्रोताओं के बीच नए ट्रेडिंग स्टार अंकुश राजा भी किसी से पीछे नहीं है। अब तक उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। गानों की फेहरिस्त में 'आहि रे दिदिया' गाना भी जुड़ गया है। अंकुश राज का यह गाना रिलीज के साथ ही तेज़ी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी होली गीत ही दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है, जिनकी आवाज की खनक से भोजपुरी संगीत प्रेमियों का रोम रोम हर्षित हो जाता है।
गाना 'आहि रे दिदिया' अन्नपूर्णा फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसको लेकर अंकुश राजा ने कहा कि होली बिना संगीत कैसे हो सकता है। इसलिए हम इस बार होली को और खास बनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं।
इसी क्रम में यह भी खाना है जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम आप सबों से आग्रह करेंगे की आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसके साथ होली के रंग को हमारे इस गाने के साथ और रंगीन बनाएं उम्मीद करता हूं कि हमारे गाने आपकी भोजपुरी होली को यादगार बनाने के लिए सक्षम है।
गाना 'आहि रे दिदिया' को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है। गीतकार अखिलेश कश्यप, दीपक मतलबी और संगीत निर्देशक आर्य शर्मा हैं। संगीतकार शुभम तिवारी हैं। वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। निर्माता अखिलेश कश्यप हैं।












Click it and Unblock the Notifications