अक्षरा सिंह का 'चौसठ जोगीनिया माई' गाना रिलीज, देखें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना

अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

बिहार, 1 अक्टूबरः भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। अक्षरा सिंह पिछले दिनों अपने कथित एमएमएस लीक की वजह से सुर्खियों में छाई हुई थीं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के नाम से वायरल हो रहे प्राइवेट वीडियो को लेकर लोग उनकी चर्चा कर रहे थे। दरअसल यूट्यूब पर लोग उस प्राइवेट वीडियो को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बता रहे थे। हालांकि अक्षरा के फैंस का कहना है कि ये सब बिल्कुल झूठ है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

akshara singh

आपको बता दें नवरात्रि स्पेशल अक्षरा सिंह ये पहला देवी गीत है, जिसमें उनका एक अलग ही लुक नजर आ रहा है। लोग उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षरा ने इस गाने के रिलीज की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिका है- हम अपनी माटी और मां भोजपुरी के लिए मर मिट जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' को अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ एक संघर्ष भी बताया है। अक्षरा ने लिखा है- मेरी ये कोशिश सदैव, निरंतर, लगातार रहती है कि मैं अपनी मां भोजपुरी को शिखर पर लेकर जाऊं... भोजपुरी से भारत के विभिन्न भाषियों को अवगत कराऊं अपनी मिट्टी बिहार यूपी के लिए मर मिट जाऊं।

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है, जो देवी कात्यायनी के पूजन के दिन रिलीज हुआ है। इस गाने का टीजर आउट होने के बाद से ही ये लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। इस देवी गीत में अक्षरा सिंह देवी दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इस गाने में वह माता के अस्त्र के साथ नृत्य करती दिखीं तो कभी माथे पर सिंदूर लगाकर रौद्र रूप में नजर आई हैं। इस गाने को अक्षरा ने खुद ही गाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+