जब कास्टिंग काउच का शिकार हुई फेमस एक्ट्रेस, बिजनेसमैन ने कर दिया ऐसा हाल, दो बार कराना पड़ा गर्भपात

Casting Couch In Bhojpuri Industry: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आये थे, जब अभिनेत्रियों ने 'मी टू' अभियान छेड़ दिया था। उस वक्त बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं पर संगीन आरोप भी लगे थे। वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी इस बात से अछूती नहीं रही है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाएने वाली अभिनेत्री पूनम सिंह (ट्यूलिप सिंह) कथित तौर पर कास्टिंग काउच की शिकार बनी थी। अभिनेत्री ट्यूलिप (पूनम सिंह उर्फ़ पूर्णिमा) ने ख़ुद एक चैनल को दिए बयान में कास्टिंग काउच का ज़िक्र किया था।

Actress Tulip Singh Reveal The Dark Secret Of Bhojpuri Film Industry Casting Couch News

अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह ने अपने बयान में गुजरात के एक बिजनेसमैन का ज़िक्र करते हुए कहा था कि, व्यापारी ने उनकी दो फिल्मों पैसा लगाया था और उसके (अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह) साथ शारीरिक संबंध भी थे।

अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें दो बार गर्भपात भी करवाना पड़ा। ट्यूलिप सिंह के बयान के मुताबिक जब उनका शारीरिक शोषण हो रहा था, तो उन्होंने बर्दाश्त किया, बाद में बिजनेसमैन उनके (ट्यूलिप सिंह) ज़रिए यूनिट की अन्य लड़कियों शिकार बनाना चाहा तो इनकार कर दिया।

बिजनेसमैन के गंदी हरकतों में जब अभिनेत्री ने साथ नहीं दिया तो उसने फिल्मों में पैसे लगाने से मना कर दिया। इसके बाद से ही अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह को झूठे केस आरोपों में फंसाने लगा। आपको बता दें कि अभिनेत्री ट्यूलिप सिंह उर्फ़ पूनम सिंह पर अहमदाबाद में 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।

ज्वैलर्स का आरोप था कि अभिनेत्री और उसके पार्टनर ने मिलकर 2.5 करोड़ रुपये का सोना और हीरा खरीदा थे, लेकिन रुपये नहीं दिए थे। ज्वैलर को बाद में फर्जी चेक थमा दिया था। ग़ौरतलब है कि अभिनेत्री की एक बेटी भी है।

फिल्म इंडस्ट्री में कैरियर तलाशने की वजह से वह अपने पति और बेटी को छोड़ कर मुंबई पहुंच गई थी। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रवि किशन के साथ ट्यूलिप सिंह ने 'काली' फिल्म में किरदार निभाया और मराठी फिल्में भी किस्मत आज़माई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+