Bhojpuri Cinema: अभिनेता यश इस बार कर रहे हैं नया प्रयोग, इस फिल्म को दिल से कनेक्ट कर पाएंगे आप

अभिनेता यश कुमार की फ़िल्म जानवर और इंसान का फर्स्ट लुक जारी किया हो चुका है। मूवी के पोस्टर में यश दो कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। फ़िल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी होते ही भोजपुरी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

पटना, 10 सितंबर 2022। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में हर साल तरह-तरह की फिल्में बनाई जाती हैं। एक्शन, लव स्टोरी, हॉरर, कॉमेडी आदि। लेकिन एक फ़िल्म बेहद खास विषय पर बनाई गई है। भारतीय फिल्मो में पशु प्रेम को लेकर काफी मूवी बनी है। भोजपुरी सिनेमा में पहली बार इतनी शिद्दत से इंसान और जानवर के बीच प्रेम संबंध को दर्शाया गया है। सिनेमा प्रेमी इस तरह के फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। खास बात है कि ऐसी फिल्में परिवार के साथ बैठ कर देख जा सकती है। यही वजह है कि बॉलिवुड इंडस्ट्री में तेरी मेहरबानियां, जंगली, परिवार आदि कई ऐसी फिल्में बनी और दर्शकों का काफी प्यार मिला।

अभिनेता यश कुमार ने किया नया प्रयोग

अभिनेता यश कुमार ने किया नया प्रयोग

जानवर और इंसान के बीच मोहब्बत के रिश्ते पर बनी फिल्मों में पशु प्रेम देखते ही दर्शकों का मूवी से इमोशनल जुड़ाव देखा जाता है। अब भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी इस तरह की बेहतरीन फ़िल्मों के निर्माण पर ज़ोर दिया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में नये-नये प्रयोग करने में माहिर अभिनेता यश कुमार ने इस बार भी इस फ़िल्म में नया प्रयोग किया है। उनकी आने वाली मूवी में वह नए किरदार में नज़र आने वाले हैं।

जानवरों के साथ किरदार निभाते नज़र आएंगे यश

जानवरों के साथ किरदार निभाते नज़र आएंगे यश

अभिनेता यश कुमार की फ़िल्म जानवर और इंसान का फर्स्ट लुक जारी किया हो चुका है। मूवी के पोस्टर में यश दो कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। फ़िल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी होते ही भोजपुरी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर मूवी का पोस्टर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। यश कुमार की इस फ़िल्म में जानवर और इंसान के बीच एक मार्मिक प्रेम का अनोखा अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिलेगा। यश कुमार इंटरनेटमेन्ट के बैनर तले फ़िल्म का निर्माण किया गया है। वहीं मूवी के निर्देशक राज किशोर प्रसाद हैं।

जानवर भी तो हमारे परिवार का हिस्सा हैं- यश

जानवर भी तो हमारे परिवार का हिस्सा हैं- यश

अभिनेता यश कुमार ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में 'जानवर और इंसान' फ़िल्म के विषय में ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक फ़िल्मों के दुसरे दौर की शुरुआत करने का श्रेय लोग मुझे देते हैं, तो मैंने सोचा जानवर भी तो हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं। क्यों न हम उनके जज्बात को भी पर्दे पर दिखाएं। ये हर परिवार की कहानी है जिसे देख दर्शको को अपनी परिवार याद आने वाली है। मैं ये दावा करता हूं की मेरी अन्य फिल्मो की तरह इस फ़िल्म को भी बेहतरीन रेटिंग मिलेगी।

फर्स्ट लुक से मिल रही है सक्रात्मक प्रतिक्रिया

फर्स्ट लुक से मिल रही है सक्रात्मक प्रतिक्रिया

अभिनेता यश कुमार ने बताया कि फ़िल्म का निर्माण जिस भव्यता से किया गया है, उसी भव्यता से इसके प्रदर्शन की तैयारी भी की जा रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी,डीओपी जहांगीर सैय्यद,कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह और पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं। मूवी के जारी पोस्टर के फर्स्ट लुक से ही फ़िल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा फ़िल्म भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शकों के बीच कितना कमाल कर पाती है।

ये भी पढ़ें: बिहार: युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोज़गार के अवसर, सरकार करने जा रही है 800 करोड़ का निवेश, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+