Bhojpuri Film में दिखेगा प्रेम का अनोखा अंदाज़, गरीब प्रेमिका के परिवार को आसरा देते नज़र आएंगे रितेश
Bhojpuri Film संघर्ष 2 की अपार सफलता के बाद भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म 'आसरा' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि आसरा-मूवी 16 दिसंबर 2023 (आल ओवर इंडिया) को रिलीज़ हो रही है।
रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में रितेश अपनी मेहबूबा सपना को गोद मे उठाकर उनकी ओर अपनी जादुई भरी मुस्कान से देख रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर भोजपुरिया फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए है। क्योंकि फिल्म का सब्जेक्ट बेहद हो ज्यादा यूनिक है।

फिल्म में रितेश पांडेय और अभिनेत्री सपना चौहान की खूबसूरत जोड़ी नजर आएगी। हालही में शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है । ट्रेलर को 10 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।
ट्रेलर की शुरुआत में दिल को छू लेने वाली शायरी से होती है जोकि सपना की वॉइस ओवर में आती है। वो कहती है कि दिल की बात को इजहार कहते हैं और झुकी हुई निगाहों को इकरार कहते हैं सिर्फ पाने का नाम को इश्क़ नहीं खो जाने के नाम को भी प्यार कहते हैं।
ट्रेलर में दिल छू लेने वाली मोहब्बत की सच्ची दास्ताँ पर आधारित जमीन से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक ऐसा विषय चुना है जो गांव में अभावपूर्ण जीवन यापन करने वाली ईंट भट्ठे पर काम करके घर-परिवार का गुजर बसर करने वाली लड़की की कहानी है।
पिता फौज में शहीद हो चुका है और गरीब माँ-बेटी को जीवन यापन करने के लिए ईट भट्ठा पर काम करना पड़ता है। उस लड़की से एक लड़का बेइंतहा प्यार कर बैठता है और उसे व उसके परिवार को आसरा देना चाहता है।
लड़के के किरदार में सुपरस्टार रितेश पांडे हैं और ईंट भट्ठा पर काम करने वाली लड़की की भूमिका में अभिनेत्री सपना चौहान हैं। मां बनी हैं अनीता रावत और फौजी पिता के रोल में अवधेश मिश्रा हैं। इस फिल्म में सभी कलाकारों को बेहद ही सदा और सिंपल लुक में दिखाया गया है। न कुछ खास मेकअप और न कोई ताम झाम है। इस लुक से ऐसा लगता है कि ये फिल्म समाज को कुछ अलग ही संदेश देने वाली फ़िल्म है।
फ़िल्म के ट्रेलर को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि आसरा 16 दिसंबर को पूरे भारत के एक साथ रिलीज की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि ये फ़िल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। क्योंकि इसमें भोजपुरी समाज के हर उस पहलू को दिखाया गया है। जो हर किस को इस फिल्म से जोड़ता हुआ नजर आएगा।
फिल्म आपको जहां प्यार और समर्पण दिखाया गया है, तो वही एक गरीब माँ-बेटी को जीवन यापन की कहानी को बड़े ही सुंदर तरीके से चित्रित किया गया। ओवर ऑल कहूँ तो ये फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है। मेरी सभी दर्शकों से अपील है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखे और भोजपुरी इंडस्ट्री को सपोर्ट करे।












Click it and Unblock the Notifications