Bhojpuri Film: ‘लेडिज स्पेशल’ सेट से अभिनेत्री रिंकू घोष के साथ एक्टर देव सिंह की तस्वीरें वायरल
Bhojpuri Movie Ladies Special: देव सिंह और रिंकू घोष एक अलग तरह की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। नारी सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म 'लेडिज स्पेशल' में देव सिंह, रिंकू घोष और विमल पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
फिल्म अभिनेत्री रिंकू घोष के साथ एक्टर देव सिंह की तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों की जोड़ी बेहतरीन लग रही है। वहीं फिल्म को लेकर निर्माता पराग पाटिल ने कहा कि यह फिल्म कहानी बेस्ड है और इसे हम अलग अप्रोच से बना रहे हैं।

पराग पाटिलने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। लेडीज स्पेशल की कहानी पर हमने बेहद मेहनत की। इसकी प्री प्रोडक्शन में हमने तय किया कि इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर करना है।
इस सोच की तहत हमने फिल्म की कास्टिंग की और अब फिल्म को लेकर फ्लोर पर आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जो अपने फन के माहिर हैं। इस वजह से हमें भरोसा है कि हम एक नया फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आएंगे।
देव सिंह और रिंकू घोष की कास्टिंग को लेकर कहा कि अभी हाल ही में उनकी फिल्म ननद बेस्ट टीआरपी गैनर फिल्म बनी जिसमें रिंकू घोष और देव सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया इसलिए जब हम अपनी इस फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे तब उन्हें अप्रोच किया।
आज वह हमारी फिल्म में काम कर रहे हैं। और इसका एक फोटो भी वायरल हुआ है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि पराग पाटिल खुद भी इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक हैं और अब तक वे बतौर निर्देशक कई सुपर हिट फिल्में दे चुके हैं।
इसके बावजूद उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए निर्देशक चिराग दत्त कश्यप को साइन किया है। उनके निर्देशन में फिल्म लेडिज स्पेशल की शूटिंग चल रही है। इसी तरह डीओपी आर आर प्रिंस भी पराग पाटिल की तरह इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में डीओपी की जिम्मेदारी अमन पांडेय को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications