भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा से रिपोर्टर ने पवन को लेकर किया सवाल, अभिनेत्री के जवाब का Video हुआ वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह से एक रिपोर्टर पवन सिंह को लेकर सवाल कर रहा है। जिसका जवाब उन्होंने ऐसे अंदाज में दिया, जो वायरल हो गया।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने हॉटनेस अंदाज के लिए जानी जातीं हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपने लव-लाइफ और कामों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर लाखों में है। वह समय-समय पर अपनी फोटो-वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस समय उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह रिपोर्टर के साथ फनी जवाब को लेकर है। उनसे एक रिपोर्टर ने जब पवन सिंह को लेकर सवाल किया तो वे रिपोर्टर पर गुस्सी होने के बजाय उसके गाल को पकड़कर मजाक उड़ाने लगी। साथ ही उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि आपसे बात करके अच्छा लगा। इसके अलावा वह पवन सिंह और अपनी नजदीकियों को लेकर भी जवाब नहीं दिया।
Recommended Video

रिपोर्टर के सवाल का जवाब जिस तरह से अक्षरा सिंह ने दिया, उस वक्त रिपोर्टर को भी समझ नहीं आया कि आखिर वह क्या करें? आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक मजेदार वीडियो बिहार (Bihar) बीते दिनों बेतिया (Bettiah) जिले से सामने आया था। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह स्कूटी पर नंगे पैर भागते हुए नजर आ रहीं थीं इस दौरान उनके पीछे लोगों की भारी भीड़ भी दौड़ रही थी। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के भोजपुरी फैंस दिवाने हैं। यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। 'बिग बॉस ओटीटी' से मशहूर हुईं अक्षरा सिंह, भोजपुरी इंडस्ट्री का आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। फिल्मों में एक्टिंग के बाद अक्षरा ने गायक के तौर पर भी अपनी सफल पारी की शुरुआत की। इन सबके बाद वो एक गायक भी बन चुकी हैं। 'बेवफा तेरे बिन' नाम का उनका एक एल्बम आया था, जिसमें संगीत उन्होंने ही दिया था।
ये भी पढ़ें- Viral Video: तो ऐसे गूंथा जाता है ब्रेड और टोस्ट का आटा! वायरल वीडियो देखकर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications