Viral Video: तो ऐसे गूंथा जाता है ब्रेड और टोस्ट का आटा! वायरल वीडियो देखकर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

कई लोगों को लगता है कि टोस्ट जैसी चीजें सिर्फ मशीन में ही बनाई जाती हैं, लेकिन वायरल वीडियो इस बात का सबूत है कि पैक्ड चीजें आंख मूंदकर लेने के बाद आप कैसे अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Credit: Akash Sharma/Instagram

कई लोग जंग फूड के बेहद शौकीन होते हैं। बाहर के खाने के शौकीन लोग अकसर डिब्बा बंद या फिर पैक्ड चीजों को खाना पसंद करते हैं। वहीं ऐसे लोगों के अलावा अकसर अपना समय बचाने के लिए भी पैकेट वाली चीजों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है। ये बनाने में भी आसान होती हैं और खाने में तो क्या ही कहने। ब्रेड और टोस्ट जैसी चीजों की बात की जाए, तो आजकल शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां ये बेसिक नाश्ते की चीजें ना मिलती हों। नाश्ते में अकसर लोग ब्रेड ही इस्तेमाल करते हैं और स्नैक में टोस्ट खाना पसंद करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो ब्रेड और टोस्ट जैसी पैक्ड चीजों को बनाने वाले प्रोसीजर की है। वीडियो देखने के बाद आपको एक बार को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होगा। इसके बाद आप भी टोस्ट जैसी चीजें खाने से पहले 100 बार सोचेंगे।

सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं लोग

सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं लोग

आजकल पैकेट वाली चीजों का मानो चलन सा हो गया है। समय की बचत करने के लिए लोग सेहत के खिलवाड़ करने में जरा सी भी देर नहीं करते। मॉल्स और बड़े बड़े ग्रोसरी स्टोर्स में अकसर आपने देखा होगा कि लोग फ्रूट्स और सब्जी खरीदने की बजाय पैक्ड चीजों पर ज्यादा फोकर करते हैं। वर्किंग लोगों को अपना समय बचाना होता है ऐसे में उन्हें ये बेहतर ऑप्शन नजर आता है।

पैरों से आटा गूंथता दिखा मजदूर

पैरों से आटा गूंथता दिखा मजदूर

अगर आप भी पैक्ड चीजों के शौकीन हैं या फिर उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपना समय बचाने के लिए पैक्ड चीजों का ऑप्शन सही लगता है, तो ये वीडियो आप ही के लिए है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि टोस्ट और ब्रेड जैसी चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले आटा या फिर मैदा को शख्स अपने हाथों या फिर किसी मशीन से नहीं, बल्कि पैरों से गूंथ रहा है। जी हां! शख्स को पता नहीं कि किसी की पैनी नजर उस पर टिकी हुई है।

वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो

वीडियो बनाने वाले लोग आपस में बातें भी कर रहे हैं और क्लिप के जरिये लोगों को समझा रहे हैं कि देखिये आखिर कैसे आटे की लोइयां तैयार की जाती हैं। इतना सारा आटा जाहिर सी बात है, एक शख्स गूंथ भी नहीं सकता। ऐसे में शख्स ने सोचा कि जल्दी जल्दी काम निपटाने के लिए क्यों ना पैरों का ही इस्तेमाल कर लिया जाए।

वीडियो बनाने वाले ने रंगे हाथों पकड़ा

वीडियो बनाने वाले ने रंगे हाथों पकड़ा

वीडियो देखने में जितना घिनौना लग रहा है, जरा सोच कर देखिये यही पैक्ड चीजें कैसे लोग खुद भी खाते हैं और परिवार को भी बड़े चाव से खिलाते हैं। जिस मजदूर की वीडियो बनाई जा रही है, उसे इस बात की भनक तक नहीं। शायद इसीलिए वो बड़े मजे से आटा गूंथने में हाथों की बजाय अपने पैरों का इस्तेमाल कर रहा है। जैसे ही वीडियो बना रहे लोग उसके पास आते हैं, तो वो साफ मुकर जाता है कि वो पैरों से गूंथ ही नहीं रहा था।

पकड़े जाने पर भी झूठ बोलता रहा शख्स

पकड़े जाने पर भी झूठ बोलता रहा शख्स

जब वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि किस तरह सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। तो मजदूर बोलता है कि उसने पैरों से गूंथा ही नहीं। अगर ये सब कैमरे में कैद ना हुआ होता, तो शायद इस बात पर भरोसा कर पाना भी मुश्किल हो रहा होता। ऐसे में ये वीडियो इस बात का सबूत है कि पैक्ड चीजें लेकर आप अपनी ही नहीं, बल्कि परिवार की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को इस वीडियो पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा कि कैसे कोई लोगों की सेहत के साथ इस तरह खिलवाड़ कर सकता है।

Recommended Video

    Maggi बनाने वाली कंपनी Nestle India के Food प्रोडक्ट्स में से 60% सेहतमंद नहीं! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+