बिन ब्याही मां बनी मशहूर सिंगर, शेयर की बेटे की तस्वीर,लोगों ने पूछा बाप का नाम,फैन बोले-पहले करण से पूछो
Bhojpuri singer Devi: अपने मखमली आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली सिंगर देवी इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से चर्चित हैं, वजह है उनका मां बनना। जी हां आपकी प्यारी गायिका देवी अब एब बेटे की मां बन गई हैं। 'लेडी सिंघम' और 'भोजपुरी क्वीन' के नाम से लोकप्रिय देवी ने बिना शादी के मां बनने का फैसला किया और अब उनका ख्वाब पूरा हो चुका है।
अपने मां बनने की खबर उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने नवजात बेटे की फोटो भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'मेरा बाबू है।' उन्होंने ऋषिकेश स्थित एम्स में बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक देवी जर्मनी में आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भवती हुईं थीं।

'उनके पिता प्रमोद कुमार ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि देवी ने सात साल पहले भी यह प्रक्रिया अपनाने की कोशिश की थी लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाई थीं, इस बार गायिका की यह इच्छा पूरी हो गई है।'
जैसे ही ये खबर सामने आई, उनके प्रशंसक जमकर उनको बधाई देने लग गए, उनके फैंस ने उनके साहसिक कदम को सलाम किया है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि देवी से बच्चे के पिता का नाम पूछने लग गए, कुछ लोगों ने अश्लील बातें भी सोशल मीडिया पर लिख दीं।'

करण जौहर, तुषार कपूर से पूछा बच्चों की मां का नाम? (Bhojpuri singer Devi)
तो ऐसे लोगों ने उनके फैंस ही जवाब दे रहे हैं। Chhaya Kumari नाम की एक यूजर ने ऐसे लोगों की क्लास लगाते हुए लिखा है कि 'देवी जी माता बनने के लिए बहुत बहुत बधाई और साहसिक फैसला लेकर मां बनी उसके लिए सभी बिहार की महिलाओं के तरफ से आपको एवं नन्हें मेहमान को भविष्य के लिए शुभकामनाएं ।आपको कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिए। करण जौहर, तुषार कपूर से किसी पुरुष ने सवाल नहीं किया कि बिना मां के दो बच्चों के पिता कैसे बन गये हैं।'

'आगे बढ़ते रहें और खुश रहिए, मस्त रहिए अपने बेटे के साथ' (Bhojpuri singer Devi)
'भारतीय इतिहास में कुंती को सूर्य देव ने कर्ण को प्रसाद रुप में दिया था। राजा दशरथ की रानियों को ऋषि श्रृंगी ने फल दिया तब उनको पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई ।भला फल खाने से आज किसी को संतान होगा क्या, उस समय देवी, देवता प्रकट हो फल ,प्रसाद देते थे और आज डाक्टर उसी रुप में कुछ देते हैं। ।बस सोच का फर्क है ।किन परिस्थिति में आपने ऐसा निर्णय लिया इसपर ये समाज चिंतन नहीं करेगा लेकिन सफल क्यों हो गई जीवन में इसपर ज्ञान बहुत देंगे ।जनकनंदिनी सिता घडे़ में मिट्टी के नीचे पाई गई थीं । कुछ अलग यहां बिहार की धरती पर होते रहा है इसलिए जिंदगी में आगे बढ़ते रहें और खुश रहिए, मस्त रहिए अपने बेटे के साथ । सामर्थ्य आ गया है आपके जीवन में खुशियों के रंग भरने का।'

आइए एक नजर डालते हैं सिंगर Devi के अब तक के सफर पर...
- बिहार का गौरव कही जाने वाली सिंगर देवी का जन्म छपरा में हुआ था।
- भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में गाने वाली देवी के 50 से ज्यादा एलबम आ चुके हैं।
- देश-विदेश में कई शो कर चुकी देवी का पहला एलबम 'पुरवा बयार' था, जिसके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
- बहुत सारे सोशल वर्क करने वाली देवी इन दिनों उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक आश्रम चला रही हैं, जहां लोगों को संगीत और ध्यान-योग की शिक्षा दी जाती है।
- सिंगर देवी ने बॉलीवुड फिल्म 'Thank You' में एक आयटम नंबर भी गाया है।
- उनके हिट गानों में 'पिया गैले कलकट्टवा ए सजनी', 'दिल तुझे पुकारे आजा', 'ऐले मोरे राजा', 'ओ गोरी छोरी-छोरी' और 'परदेसिया-परदेसिया' शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications