Charlie Kirk की मौत पर बीवी की खूबसूरती का जिक्र? कौन है ये लेडी? जिसपर Trump भी हो गए मोहित
Charlie Kirk Love Story : टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी रहे चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा के ओरेम स्थित यूटा वैली यूनिवर्सिटी (यूवीयू) में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद से अमेरिका में मातम पसरा है। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिक की मौत को 'अमेरिका का काला अध्याय' बताते हुए कहा है कि 'वो दोषियों को छोड़ेंगे नहीं।'
आपको बता दें कि चार्ली क्रिक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का नाम एरिका फ्रांत्ज़वे हैं। एरिका पूर्व मिस एरिजोना यूएसए रह चुकी हैं और बलां की खूबसूरत हैं। उनकी सुंदरता का आलम ये है कि ट्रंप ने अपने शोक संदेश में भी उनकी सुंदरता का जिक्र किया।
'ब्यूटी आईकॉन' के अलावा वो एक सफल बिजनेस वुमन, पॉडकास्टर और सोशल वर्कर हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय एरिका कैथोलिक फैमिली से हैं और लोग उन्हें Beauty with Brain कहते हैं।

उन्हें Arizona State University से पढ़ाई की और खेलों के प्रति उनका बचपन से ही लगाव था। वो बास्केटबॉल और वॉलीबॉल की बढ़िया खिलाड़ी रही हैं। वो रेगिस विश्वविद्यालय में एक छात्र-एथलीट के रूप में ही जानी जाती थीं लेकिन इसके बाद उनका रूझान फैशन की ओर हुआ और उन्होंने Miss Arizona USA 2012 का खिताब जीता ।
साल 2018 में हुई थी Charlie Kirk और एरिका की पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार्ली किर्क और एरिका की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी। एरिका क्रिक के तेज दिमाग और क्रिक उनकी ब्यूटी से बहुत ज्यादा प्रभावित थे, जिसके चलते ही दोनों जल्द ही प्यार के बंधन में बंध गए।

8 मई 2021 को Charlie Kirk की हुई थी शादी
दिसंबर 2020 में चार्ली ने एरिका को प्रपोज किया और 8 मई 2021 को दोनों ने शादी कर ली। ये कपल अगस्त 2022 में पहले बेटी और फिर दो साल बाद बेटे का मम्मी-पापा बना।

कैसे हुई Charlie Kirk की हत्या?
10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक ओपन फोरम में किर्क मास शूटिंग्स पर सवाल का जवाब दे रहे थे कि तभी उनकी गर्दन में गोली लगी और वो गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी हत्या की जानकारी
किर्क के मारे जाने की जानकारी खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जिसमें उन्होंने कहा है कि 'महान नहीं, बल्कि Legendary, चार्ली किर्क का निधन हो गया। संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी खासकर मैं उन्हें प्यार और सम्मान देता था और अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!'












Click it and Unblock the Notifications