बचपन को याद कर Bharti Singh हुईं इमोशनल, कहा- दिवाली पर दूसरों के घर का बचा हुआ खाना मिलता था

Bharti Singh: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह आज टीवी की सबसे महंगी आर्टिस्ट में से एक हैं। उनके पास मुंबई में आलीशान घर है और कई गाड़ियां हैं। भारती अपने पति हर्ष के साथ यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और उनका पॉडकास्ट काफी पॉपुलर है। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब उनके घर में काफी परेशानियां थीं और उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता था। सुपर डांसर 5 की होस्टिंग के दौरान अपने बचपन के दिन याद कर बहुत इमोशनल हो गईं।

शो में उन्होंने बताया कि जब मैं सिर्फ ढाई साल की थी तभी मेरे पिता की डेथ हो गई थी। मेरी मां दूसरों के घर में काम करती थीं, ताकि परिवार का खर्चा चल सके। मैं कई बार मां के साथ उन घरों में चली जाती थी और देखती थी कि मालकिन उन पर गुस्सा करती थी और कई बार उन्हें दोबारा पोंछा लगाने के लिए कहती थी।

Bharti Singh

Bharti Singh ने बताया, 'बचपन के दिन थे मुश्किल'

भारती ने इस दौरान बताया कि हमारे घर में दिवाली पर भी नए कपड़े और मिठाई नहीं आती थी, लेकिन फिर भी हम खुश रहते थे। उन्होंने कहा, 'हम यही सोच कर खुश हो जाते थे कि दिवाली पर मालकिन मां को अपने पुराने कपड़े और बची हुई मिठाइयां, खाना देगी। हमें दाल मखनी और मिठाई खाने के लिए मिलेगी।' भारती ने इस दौरान कहा कि बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि आप इतना सिंपल क्यों रहती हैं? मैं अपने बचपन के उन दिनों को आज तक नहीं भूली हूं और इसलिए मैं आराम से आज भी अपने घर का काम कर लेती हूं। घर में दोस्त आते हैं, तो मैं खुद खाना बनाती हूं।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगा तगड़ा प्रोजेक्ट, अमित शर्मा की टाइम ट्रैवल फिल्म में करेंगे काम!

भारती और हर्ष हैं कई हिट शो के होस्ट

भारती और उनके पति हर्ष कई टीवी शो होस्ट करते हैं। इसमें सुपर डांसर-5, इंडियाज गॉट टैलेंट और लाफ्टर शेफ्स जैसे शो शामिल हैं। भारती कपिल शर्मा के शो में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एपिसोड के लिए भारती और हर्ष तीन लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, दोनों अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं जिससे अच्छी कमाई होती है। हाल ही में भारती का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपनी हाउस हेल्प के घर पर वह खाना खाने के लिए पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Zareen Khan: पवन सिंह-जरीन खान हुए रोमांटिक, देखें भोजपुरी गाने 'प्यार में हैं हम' की पहली झलक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+