Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगा तगड़ा प्रोजेक्ट, अमित शर्मा की टाइम ट्रैवल फिल्म में करेंगे काम!
Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे आदित्य धर बना रहे हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। 'धुरंधर' के बाद, रणवीर जनवरी में फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में काम शुरू करेंगे।
हाल ही में, रणवीर सिंह को मैडॉक ऑफिस में देखा गया। जिसके बाद से उनके एक और नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश विजान ने रणवीर सिंह को एक बड़े बजट की फिल्म ऑफर की है।

सोर्सेस के मुताबिक, रणवीर सिंह, दिनेश विजान के साथ एक टाइम-ट्रैवल फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। जिसका निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा (बधाई हो, और मैदान) करेंगे। रणवीर को फिल्म की कहानी पसंद आई है। ये भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। रणवीर को वह दुनिया पसंद आई है जिसे दिनेश विजान और अमित रवींद्रनाथ शर्मा बनाना चाहते हैं। यह एक अनोखी टाइम ट्रैवल फिल्म है।
हालांकि, अभी तक रणवीर ने फिल्म साइन नहीं की है। क्योंकि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। एक बार जब यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। दिनेश विजान और अमित शर्मा फिलहाल टाइम ट्रैवल के इस विचार पर एक सही कहानी डेवलेप करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह एक महत्वाकांक्षी बड़े बजट की फिल्म है। 2025 के अंत तक कास्टिंग के बारे में जानकारी स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल, अभी फिल्म की लिखाई का काम चल रहा है। टीम रणवीर के साथ कई मीटिंग्स करना चाहती है। इसके अलावा, रणवीर सिंह निर्देशक जय मेहता के साथ एक ज़ोंबी फिल्म भी कर रहे हैं। फिलहाल उसकी भी कहानी लिखी जा रही है। रणवीर के पास श्रीलीला और बॉबी देवोल के साथ वाली फिल्म भी है। हालांकि अभी तक उसका नाम नहीं रिवील हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications