Pawan Singh Zareen Khan: पवन सिंह-जरीन खान हुए रोमांटिक, देखें भोजपुरी गाने 'प्यार में हैं हम' की पहली झलक
Pawan Singh Zareen Khan Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ बिहार-यूपी तक सीमित नहीं रहा है बल्कि इसकी गूंज देशभर और विदेशों तक सुनाई देने लगी है। खासकर पवन सिंह के गाने तो हर जगह खूब पसंद किए जाते हैं।
पवन सिंह और जरीन खान का नया गाना
वहीं खबर है कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं और पवन सिंह के साथ एक नए गाने में नजर आने वाली हैं। जरीन खान, जिन्होंने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, अब भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं।

पवन सिंह और जरीन खान का रोमांटिक लुक
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह और जरीन खान का पहला रोमांटिक लुक शेयर किया है। इस नए गाने का नाम, 'प्यार में हैं हम' है, जो आगामी 20 अगस्त 2025 को रिलीज होगा। इंस्टाग्राम पर गाने की झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- जब आप प्यार में होते हैं, तो हर धुन ऐसा लगता है मानो सिर्फ आपके लिए लिखी गई हो।
सिंगर पायल देव ने गाया ये नया गाना
इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर पायल देव ने अपनी आवाज दी है। खास बात ये है कि पवन सिंह सिंगर पायल को अपनी बहन मानते हैं और राखी पर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। इससे पहले भी पवन सिंह और पायल देव कई हिट गाने साथ में कर चुके हैं। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक पायल देव ने ही कंपोज किया है।
कौन हैं जरीन खान?
-38 साल की जरीन खान ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन जरीन को काफी पहचान मिली थी।
-जरीन खान के बॉलीवुड डेब्यू के बाद लोगों ने उन्हें कैटरीना कैफ का हमशक्ल भी कहा था। कहा जाता था कि कैटरीना कैफ के साथ जरीन खान का चेहरा काफी मिलता जुलता है।
-फिल्म 'वीर' के बाद जरीन खान 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2', 'वजह तुम हो' और '1921' जैसी मूवीज में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications