Sanjay Kapur नहीं इस शख्स को करीना कपूर बुलाती थीं जीजू, Karishma Kapoor से था कौनसा रिश्ता?
Abhishek Bachhan: अभिषेक बच्चन अब ऐश्वर्या राय के साथ खुशहाल शादी शुदा जिंदगी जी रही हैं। हालांकि, 2007 में दोनों की शादी से सालों पहले से उन्हें एक एक्ट्रेस जीजू बुलाती रही है। दरअसल संजय कपूर से शादी करने से पहले उनका रिश्ता अभिषेक बच्चन के साथ काफी सीरियस था। दोनों श्वेता बच्चन की शादी के बाद एक-दूसरे के करीब आए और फिर उनकी सगाई भी हुई थी। करीना कपूर भी इस रिश्ते से बहुत खुश थीं।
कहा जाता है कि रिफ्यूजी फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर अपने को-स्टार अभिषेक बच्चन को प्यार से जीजू कहती थीं। वह करिश्मा के साथ रिश्ते की वजह से उनसे काफी फ्रेंडली थीं।

अभिषेक बच्चन को रिफ्यूजी के सेट पर छेड़ती थीं करीना
अभिषेक बच्चन ने रिफ्यूजी फिल्म में करीना कपूर के साथ डेब्यू किया था। करिश्मा की वजह से करीना और अभिषेक की आपस में अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी और वह सेट पर अक्सर उनसे हंसी मजाक करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक को बेबो मजाक में सेट पर अक्सर जीजू कहकर बुलाती थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता कामयाब नहीं हो सका और उनके रास्ते अलग हो गए। करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूटने के बाद भी करीना ने उनके साथ कई और फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala, संजय कपूर और मधुबाला तक, ये 13 हस्तियां 'खामोश'! सभी की मौत की एक ही वजह?
Karishma Kapoor और अभिषेक बच्चन की हुई थी सगाई
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे को काफी सालों तक डेट किया था और फिर अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर साल 2002 में सगाई की घोषणा की गई थी। उस दौरान जया बच्चन ने स्टेज से करिश्मा को होने वाली बहू कहा था। हालांकि, सगाई के कुछ ही महीनों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। बाद में साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और अब दोनों मिलकर बेटी आराध्या की परवरिश कर रहे हैं।
अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूटने के बाद दोनों परिवारों के बीच भी खटास आ गई थी, लेकिन अब वह दूरियां कम होने लगी हैं। कुछ साल पहले अंबानी परिवार के फंक्शन में करिश्मा और ऐश्वर्या राय को आपस में बात करते भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें: संजय कपूर ही नहीं यह सुपरस्टार भी Karishma Kapoor को कह चुकी हैं 'गोल्ड डिगर', जानें क्या था वह झगड़ा












Click it and Unblock the Notifications