संजय कपूर ही नहीं यह सुपरस्टार भी Karishma Kapoor को कह चुकी हैं 'गोल्ड डिगर', जानें क्या था वह झगड़ा
Karishma Kapoor News: करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान सदमे में नजर आ रही थीं। वह बार-बार अपने दोनों बच्चों को संभालती दिख रही थीं। एक वक्त में कपल का रिश्ता काफी खराब था और तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को लालची महिला (गोल्ड डिगर वुमन) तक कहा था। दूसरी ओर करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने संजय कपूर को खराब इंसान बताते हुए कहा था कि कपूर खानदान के पास पैसों की कमी नहीं है। संजय से शादी से पहले करिश्मा की सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता चल नहीं सका।
कहा जाता है कि करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूटने की वजह जया बच्चन भी थीं। एक ओर लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से बबीता अपनी बेटी की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान थीं। दूसरी ओर जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें।

हालांकि, यह रिश्ता टूटने के बाद जया बच्चन ने बिना करिश्मा का नाम लिए अबू जानी और संदीप खोसला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारे परिवार के साथ बहुत से लोग सिर्फ स्टारडम और पैसों की वजह से जुड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: संजय कपूर ने मौत से 3 महीने पहले ये क्या कह दिया था? ऐसे की थी 10 साल की प्लानिंग, खुला भगवद गीता का राज
Karishma Kapoor से क्यों रहती थीं जया बच्चन नाराज
करिश्मा कपूर के बारे में कहा जाता है कि पहले वह करिश्मा को काफी पसंद करती थीं। अभिषेक की लगातार फ्लॉप फिल्मों और करिश्मा के शादी के बाद काम करने की इच्छा ने रिश्ते में दरार ला दी। जया बच्चन चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा पूरी तरह से घर-परिवार पर ध्यान दें। हालांकि, करिश्मा की मां बबीता इसके लिए बिल्कुल राजी नहीं थीं। अब इस बात को बीते दो दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है और पिछले दिनों जया और करिश्मा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ भी नजर आई थीं।
अबू जानी और संदीप खोसला के शो में फूटा था जया का गुस्सा
जया बच्चन ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी तय होने के बाद साल 2006 में कॉफी विद करन में कहा था कि ऐश्वर्या खुद सुपरस्टार हैं, लेकिन वह कभी खुद लाइमलाइट चुराने की कोशिश नहीं करती हैं। वह पारिवारिक कार्यक्रमों में पीछे खड़ी रहती हैं और ध्यान से सबकी बात सुनती हैं। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के टॉक शो में कहा था कि कुछ लोग हमारे परिवार के स्टारडम और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहते थे। इसके ज्यादा से ज्यादा पाने की इच्छा कहते हैं, जो हमारे पारिवारिक संस्कारों के खिलाफ है। माना जाता है कि उनका इशारा करिश्मा कपूर की तरफ ही था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala, संजय कपूर और मधुबाला तक, ये 13 हस्तियां 'खामोश'! सभी की मौत की एक ही वजह?












Click it and Unblock the Notifications