बादशाह ने की थी दूसरे धर्म में शादी, फिर किस वजह से हुआ था तलाक? बोले-'मां-बाप ने मुझे चेतावनी...'
Badshah On Interfaith Marriage: रैपर बादशाह ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। लेकिन अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी जैस्मीन के साथ इंटरफेथ मैरिज की थी लेकिन फिर भी दोनों का तलाक हो गया। अब बादशाह ने इसके पीछे वजह बताई।
बादशाह ने बताया कि उनकी पूर्व पत्नी जैस्मीन लंदन की रहने वाली थीं। दोनों की एक छोटी सी बेटी भी है। रैपर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब दोनों की शादी हुई थी तब बादशाह के माता-पिता को लग रहा था कि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाएगा और वही हुआ। सिंगर ने आगे बताया कि तलाक क्यों हुआ।

लल्लटॉप को दिए इंटरव्यू में बादशाह ने बताया कि शुरू में प्यार की वजह से वे एक-दूसरे के करीब आए थे लेकिन दोनों की अलग-अलग धारणाओं की वजह से रिश्ते में खटास आने लगी थी। बादशाह ने कहा, 'हम दोनों ऑनलाइन फेसबुक पर कनेक्ट हुए थे। लगभग एक साल तक डेट किया और फिर शादी कर ली।'
जब बादशाह से पूछा गया कि उनके मां-बाप इस रिश्ते के लिए राजी थे। इसका जवाब देते हुए रैपर ने कहा, हमारे मां-बाप ज्यादातर फैसलों में सही होते हैं। वह इस रिश्ते के लिए राजी थे लेकिन शादी होने से पहले उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मैं श्योर हूं। हालांकि शादी होने के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दिक्कतें आनी लगी थी।
बादशाह ने बताया कि वह और उनकी एक्स पत्नी जैस्मिन अलग कल्चर से ताल्लुक रखते थे जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आने लगी थी। इन मुद्दों ने धीरे-धीरे उनके रिश्ते को खराब कर दिया। सिंगर ने कहा, 'मेरे मां-बाप ने पहले ही कहा था कि ऐसी दिक्कतें आएंगी और वह सही निकले ऐसा ही हुआ। बहुत सी चीजें हम दोनों के बीच एडजस्ट नहीं हो पाई और हम दोनों अंत में अलग हो गए।'
बादशाह ने इस बात पर जोर दिया कि शादी हमेशा बहुत सोच समझकर करनी चाहिए। जैस्मीन के प्रति उनके मन में कोई बुरी भावना नहीं है और वह उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उनका मानना है कि सही व्यक्ति के साथ, आपसी सम्मान और समझ के ज़रिए किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Badshah के एलबम पर बवाल, भोलेनाथ के साथ अश्लील शब्द जोड़ने पर महाकाल मंदिर के पुजारी हुए गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications