Badshah के एलबम पर बवाल, भोलेनाथ के साथ अश्लील शब्द जोड़ने पर महाकाल मंदिर के पुजारी हुए गुस्सा
बादशाह के गाने में अश्लील शब्दों के साथ भगवान भोलेनाथ के नाम का उपयोग करने पर महाकाल मंदिर के पुजारी सहित अन्य भक्तों ने आपत्ति जताई है।

Recommended Video

मशहूर सिंगर बादशाह ने हाल ही में एक एलबम रिलीज किया है। सनक नाम के एलबम के गाने पर अब विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। दरअसल, बादशाह ने अपने इस एल्बम में एक गाने पर भगवान भोलेनाथ के नाम को अश्लील शब्दों के साथ प्रस्तुत किया है, जिससे धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारी सहित अन्य भक्तों ने गानों के अश्लील शब्दों के साथ भगवान भोलेनाथ के नाम का उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। साथ ही गाने से भगवान भोलेनाथ के नाम को हटाने की भी मांग की है। इतना ही नहीं पुजारियों ने और भक्तों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि गाने से भगवान भोलेनाथ के नाम को नहीं हटाया जाता तो उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कराई जाएगी।
कुछ ऐसा है मामला
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आरोप लगाया कि, हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। साधु संत कथा वाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन है। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाने का कोई अधिकार नहीं है। यदि कोई सनातन धर्म को गलत तरीके से पेश करेगा तो हम इसका विरोध करेंगे। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ समेत तमाम हिंदू संगठनों ने तत्काल गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने का अल्टीमेटम बादशाह को दिया है, और यदि बादशाह की ओर से ऐसा नहीं किया जाता तो आने वाले समय में सभी शहरों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बादशाह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
भगवान भोलेनाथ के भक्त आहत
मशहूर सिंगर बादशाह की ओर से तैयार किए गए एलबम में शामिल इस गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से अब तक लगभग 18 मिलियन लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने के साथ कई लोगों ने रील्स भी बनाई हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है तो वहीं भगवान भोलेनाथ के भक्त इस गाने के शब्दों से आहत नजर आ रहे हैं, जहां उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस गाने में शामिल भगवान भोलेनाथ के नाम को हटाना चाहिए, अन्यथा पूरे देश भर में आंदोलन किया जाएगा, और बादशाह के नाम से एफ.आई.आर.दर्ज कराई जाएगी।
ये भी पढ़े- Anupama में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने किए Mahakal दर्शन, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications